फीफा विश्व कप 2018 के फाइनल में जगह बनाकर पूरी दुनिया को चौंकाने वाली क्रोएशिया अब चैंपियन बनने से सिर्फ एक कदम दूर है। फीफा वर्ल्ड कप 2018 के फाइनल में पहुंचने वाला यह देश सिर्फ अपनी ग्लैमरस प्रेसिडेंट के कारण ही मशहूर नहीं है। गेम ऑफ थ्रोंस से लेकर यहां के रीति-रिवाज तक ऐसी कुछ बातें हैं, जो शायद ही आप इस देश के बारे में जानते होंगे।
ग्लैमरस प्रेसिडेंट से लेकर पैराशूट की खोज तक, क्रोएशिया के बारे में ये 7 बातें नहीं जानते होंगे आप
क्रोएशिया की राष्ट्रपति कोलिंदा ग्राबर किटारोविक दुनिया की सबसे हसीन नेताओं में शुमार हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ रिश्तों को लेकर भी कई बार कोलिंदा ग्राबर का नाम उछाला जा चुका है। साल 2016 में कोलिंदा की बिकनी में कई फोटोज भी वायरल हुए थे। कोलिंदा ने एक बार खुद हार के दुख में डूबे ल्यूका मोड्रिक को गले लगाया था।
फीफा विश्व कप: मैच देखने के लिए टेलीविजन पर टूट रहे भारतीय फैंस, सबूत हैं ये आंकड़े
क्रोएशिया के रेस्टोरेंट और फूड स्टॉल का मेन्यू देखकर शायद किसी भारतीय को चक्कर ही आ जाएं क्योंकि यहां के लोग मेंढक, ईल, चूहे और भेड़ के सिर से बने डिश को बड़े चाव से खाते हैं। क्रोएशिया में इस तरह के डिश काफी महंगे मिलते हैं।
बम और डर में गुजरा बचपन, क्रोएशियाई कप्तान लुका मोड्रिक ने बारूदी सुरंगों के बीच सीखी फुटबॉल
बहुत से लोग यह बात जानते होंगे कि गेम ऑफ थ्रोंस क्रोएशिया का है, लेकिन शायद ही लोगों की पता हो कि 'स्टार वार' की शूटिंग के लिए भी यह काफी लोकप्रिय है। स्टार वार्स के कैंटो बाइट में स्थित केसिनो भी यहां के डब्रोव्निक में स्थित किंग्स लैंडिंग की तर्ज पर बनाया गया है।
...तो चमत्कार नहीं है क्रोएशिया की सफलता, 2010 से देश के लिए खेल रहे हैं 11 अनुभवी खिलाड़ी
आज सूट पर टाई पहनने का जो रिवाज पूरी दुनिया में प्रचलित है, उसकी नींव भी क्रोएशिया में ही पड़ी थी। 17वीं शताब्दी में यहां के लोगों ने ही पहली बार टाई पहनना शुरू किया था। इसके अलावा पैराशूट का निर्माण करने का श्रेय भी क्रोएशिया के मास्टरमाइंड लोगों को जाता है।