फीफा विश्व कप 2018 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मंगलवार को फ्रांस और बलेजियम के बीच खेला जाएगा। फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में दो बार की विश्व चैंपियन उरुग्वे को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की थी, जबकि बेल्जियम ने पांच बार की विश्व विजेता ब्राजील को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। आइय जानते हैं फ्रांस के वो पांच खिलाड़ी, जो पर सकते हैं सेमीफाइनल में बेल्जियम पर भारीः
FIFA WC 2018: फ्रांस के ये 5 खिलाड़ी सेमीफाइनल में बेल्जियम पर पड़ेंगे भारी
कीलियन म्बाप्पे
फीफा विश्व कप 2018 के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रांस के फॉरवर्ड खिलाड़ी 19 साल के कीलियन म्बाप्पे ने ऐतिहासिक गोल कर अर्जेंटीना की चुनौती पर विराम लगा दिया था। उस रोमांचक मुकाबले में फ्रांस ने दुनिया की धाकड़ टीम और दो बार की विश्व चैंपियन अर्जेंटीना को 4-3 से मात दी थी। फ्रांस के फॉरवर्ड खिलाड़ी कैलियन म्बाप्पे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो बेहतरीन गोल दागे। फ्रांस के लिए म्बाप्पे ने 34वें मिनट में पहला, जबकि 64वें मिनट में शानदार गोल कर फ्रांस को जीत दिलाई थी। इसी के साथ वह विश्व कप में अपने देश के लिए गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। म्बाप्पे ने महज 19 साल की उम्र में ही यह उपलबद्धि हासिल की। इस विश्व कप में अभी तक म्बाप्पे के नाम 3 गोल दर्ज हैं।
एंटोनी ग्रीजमेन
फ्रांसे के स्टार फॉरवर्ड खिलाड़ी एंटोनी ग्रीजमेन पर सेमीफाइनल में बड़ी जिम्मेदारी होगी। 27 साल के ग्रीजमेनन ने अब तक खेले गए इस विश्व कप में 390 मिनट मैदान पर डटे रहे। उन्होंने 5 मैचों में 3 गोल किए हैं। सेंट पीटर्सबर्ग स्टेडियम में खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में दो बार की विश्व चैंपियन उरुग्वे के खिलाफ ग्रीजमेन ने दूसरे हाफ के 61वें मिनट में एंटोनी ग्रीजमैन ने शानदार गोलकर फ्रांस को 2-0 से बढ़त दिलाते हुए शानदार जीत दिलाई थी। उन्होंने बॉक्स के बाहर से शानदार लांग रेंज का शॉट लगाया, जिसे उरुग्वे के गोलकीपर फर्नांडो मुसलेरा रोक नहीं पाए और फ्रांस सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की थी। इसके साथ उनके नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ था। 2006 के बाद एंटोनी ग्रीजमैन पहले फ्रांसीसी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने विश्व कप के नॉक आउट राउंड में गोल किया है।
राफेल वरान
दो बार की विश्व चैंपियन उरुग्वे के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रांस के 25 वर्षीय युवा डिफेंडर राफेल वरान शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने पहले हाफ के 40वें मिनट में ही पहला गोल दागकर फ्रांस को 1-0 की बढ़त दिलाई थी। इस मुकाबल में वरान ने फॉरवर्ड खिलाड़ी एंटोनी ग्रीजमैन की फ्री किक पर बेहतरीन हेडर लगाकर शानदार गोल किया था। फ्रांस 12 साल बाद सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही। वरान ने इस विश्व कप में कुल 5 मैचों में 450 मिनट मैदान पर रहे, जिसमें उन्होंने 1 गोल अपने नाम किए। इस खिलाड़ी पर भी टीम का पूरा भरोसा है।
पाउल पोगबा
पाउल पोगबा फ्रांस के 25 वर्षीय मिडफिल्डर हैं। इस विश्व कप में उन्होंने कुल 4 मैच खेले हैं। हालांकि, वह 359 मिनट मैदान पर रहे लेकिन एक बी गोल नहीं कर पाए। मगर वह गेंदो का सप्लाई बखूबी करते हैं। उन्हें दुनिया के बेहतरीन मिडफिल्डरों में से बी एक माना जा है। सेमीफाइनल में फैंस और टीम की निगाहें उन पर भी टिकी रहेंगी।