फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चीते से भी ज्यादा फुर्तीले हैं ये 4 'रेड डेविल्स', सेमीफाइनल में फ्रांस को देंगे कड़ी टक्कर

Mon, 09 Jul 2018 06:50 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 09 Jul 2018 06:50 PM IST
विज्ञापन
fifa world cup 2018 belgiums these players will give big challenge to France in semi final
naser chadli

फीफा विश्व कप 2018 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मंगलवार को बलेजियम और फ्रांस के बीच खेला जाएगा। विश्व कप में इस बार बेल्जियम का बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। अभी तक खेले गए कुल 5 मुकाबले में उन्होंने14 गोल दागे हैं। बेल्जियम ने क्वार्टर फाइनल में पांच बार की विश्व विजेता ब्राजील को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था, जबकि फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में दो बार की विश्व चैंपियन उरुग्वे को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की थी। आइये जानते हैं रेड डेविल्स के वो 4 योद्धा, जो सेमीफाइनल में फ्रांस को देंगे कड़ी टक्करः


 

रोमेलू लुकाकू

fifa world cup 2018 belgiums these players will give big challenge to France in semi final
Romelu Lukaku

बेल्जियम के स्टार फॉरवर्ड खिलाड़ी रोमेलू लुकाकू ने ने इस विश्व में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक खेले गए 4 मैचों में कुल 4 गोल अपने नाम किए हैं। 326 मिनट तक मैदान पर रहने वाले रोमेलू से बेल्जियम को सेमीफाइनल में काफी आस है। उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप जी के अपने दूसरे मुकाबले में ट्यूनीशिया के खिलाफ शानदार दो गोल दागे थे। इस मुकाबले में बेल्जियम ने ट्यूनीशिया को 5-0 से हराया था। वहीं, ग्रुप जी के पहले मैच में पनामा के खिलाफ उन्होंने 2 गोल दागे थे, जिसमें पनामा को 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। सेमीफाइनल में भी टीम का पूरा दारोमदार इसी खिलाड़ी पर रहेगा।

ईडन हेजार्ड

fifa world cup 2018 belgiums these players will give big challenge to France in semi final
ईडन हजार्ड

बेल्जियम के सबसे बेहतरीन फॉरवर्ड खिलाड़ियों में शुमार ईडन हेजार्ड ने इस विश्व कप में अभी तक 4 मैचों में कुल दो गोल किए हैं। टीम को अपने इस खिलाड़ी पूरा भरोसा है। 338 मिनट तक मैदान पर अपना जलवा दिखाने वाले हेजार्ड ने उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप जी के अपने दूसरे मुकाबले में ट्यूनीशिया के खिलाफ दो शानदार गोल दागे थे। सेमीफाइनल में भी फैंस व टीम को उनसे काफी उम्मीदें हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

केविन डी ब्रुइन

fifa world cup 2018 belgiums these players will give big challenge to France in semi final
केविन डी ब्रूइन

27 वर्षीय बेल्जियम के बेहतरीन मिडफिल्डर केविन डी ब्रुइन से भी बेल्जियम को काफी उम्मीदें हैं। पांच बार की चैंपियन ब्राजील के खिलाफ केविन डी ब्रुइन ने 31वे मिनट में शानदार गोल दागकर अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाई थी। केविन डी ब्रुइन ने 25 यार्ड से शानदार शॉट रेंज का शाॉ लगाकर गेंद को सीधे गोलपोस्ट में पहुंचाया था। ब्रुइन ने इस विश्व कप में  4 मैच खेले हैं, जिसमें 1 गोल अपने नाम किए हैं।
 

विज्ञापन

नासेर चाडली

fifa world cup 2018 belgiums these players will give big challenge to France in semi final
Nacer Chadli

बेल्जियम के स्टार मिडफिल्डर खिलाड़ी नासेर चाडली ने 4 मैचों में कुल 199 मिनट मैदान पर रहे, जिसमें वह अपने नाम 1 गोल किए। दरअसल, फीफा वर्ल्ड कप 2018 में रोस्तोव अरेना में खेले गए राउंड ऑफ-16 के रोमांचक मुकाबले में चाडली ने बेल्जियम की तरफ से  आखिरी लम्हों में गोल कर इतिहास रचा था। इस मुकाबले में बेल्जियम ने दो गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की थी और जापान को 3-2 से हराकर मात देकर क्वॉर्टर-फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed