फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुशखबरी: वर्ल्ड कप में जुड़ सकती हैं 16 और टीमें!

Wed, 05 Oct 2016 09:33 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 05 Oct 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
FIFA President Gianni Infantino Proposes 48-Team World Cup
- फोटो : getty
किसी भी खेल के सबसे बड़े टूर्नामेंट यानी वर्ल्ड कप के चाहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है कि अब हर 4 साल बाद होने वाले इस टूर्नामेंट में 16 और टीमें जुड़ेंगी।
FIFA President Gianni Infantino Proposes 48-Team World Cup
जियानी इंफेंटिनो - फोटो : getty
हालांकि यह बदलाव आजकल में नहीं होने वाला है। अगर इस प्रस्ताव को लेकर सहमति बनती है तो 2026 में होने वाले फुटबॉल वर्ल्ड कप में 48 देशों की टीमें खेलती नजर आ सकती हैं। इससे फीफा वर्ल्ड को अपना दायरा बढ़ाने में मदद मिलेगी। मौजूदा प्रणाली में फीफा वर्ल्ड कप में 32 टीमें हिस्सा लेती हैं। ग्रुप स्टेज से निकल कर 16 टीमें नॉक आउट दौर तक पहुंचेंगी।
FIFA President Gianni Infantino Proposes 48-Team World Cup
फुटबॉल` - फोटो : getty
फुटबॉल की सबसे बड़ी नियामक संस्था फीफा के नए अध्यक्ष जियानी इंफेंटिनो ने फुटबॉल वर्ल्ड कप को रोमांचक बनाने के लिए इसमें कई बड़े बदलाव करने के संकेत दिए हैं। सैप ब्लाटर को हटाने के बाद जियानी इंफेंटिनो फीफा ने नए अध्यक्ष चुने गए हैं। नए अध्यक्ष ने ग्रुप स्टेज में अब 32 देशों के बजाए 48 देशों को शामिल करने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
FIFA President Gianni Infantino Proposes 48-Team World Cup
फीफा - फोटो : getty
वर्ल्ड कप के इस नए फॉर्मेट के हिसाब से क्वालीफाइंग राउंड की टॉप 16 टीमें सीधे ग्रुप स्टेज के लिए क्वालिफाई कर जाएंगी। बाकी 32 टीमें बचे हुए 16 स्थानों के लिए आपस में मुकाबला करेंगी। ये मैच वर्ल्ड कप से 3 दिन पहले शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
FIFA President Gianni Infantino Proposes 48-Team World Cup
फुटबॉल - फोटो : getty
फीफा अध्यक्ष इंफेंटिनो ने कहा कि इससे फुटबॉल को अधिक लोकप्रियता मिलेगी और ज्यादा देशों को वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस विषय पर विचार किया जाएगा। इंफेंटिनो हमेशा से फुटबॉल वर्ल्ड कप का दायरा बढ़ाने की वकालत करते आए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed