फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रोएशियाई खिलाड़ी ने सिखाया हुड़दंगियों को सबक, फाइनल में बीच मैदान पर घसीटा

Mon, 16 Jul 2018 04:38 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 16 Jul 2018 04:38 PM IST
विज्ञापन
Dejan Lovren Lost control during the final of fifa world cup 2018
FIFA WORLD CUP 2018

फ्रांस ने रविवार को मॉस्को के लुजिन्हकी स्टेडियम पर फाइनल मुकाबले में क्रोएशिया को 4-2 से रौंदते हुए फीफा विश्व कप 2018 का खिताब जीता। क्रोएशिया बेशक विश्व कप 2018 का टाइटल नहीं जीत सकी, लेकिन दुनियाभर के करोड़ों-अरबों फैंस का दिल जीत ले गई।

Dejan Lovren Lost control during the final of fifa world cup 2018
FIFA FINALS

वहीं दोनों टीमों के बीच खेला गया फाइनल मुकाबला एक बार बाधित भी हुआ। दरअसल फाइनल मैच में रशिया सरकार के खिलाफ कुछ प्रदर्शनकारियों ने स्टैंड से निकलकर मैदान पर हंगामा करना शुरू कर दिया था। यह घटना मैच के दूसरे हाफ की है।
 

Dejan Lovren Lost control during the final of fifa world cup 2018
क्रोएशिया

पहले हाफ में फ्रांस 2-1 से लीड कर रहा था। दूसरे हाफ का खेल शुरू होने के बाद क्रोएशियाई खिलाड़ियों ने अपनी जबरदस्त फुटबॉल स्किल ने प्रतिद्वंद्वी टीम पर जमकर हमला बोला। टीम पूरे उत्साह के साथ खेल ही रही थी कि मैदान पर चार लोगों के एक समूह ने आकर हंगामा करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dejan Lovren Lost control during the final of fifa world cup 2018
Dejan Lovren

पुलिस या सुरक्षाकर्मी इन हुड़दंगियों को हिरासत में लेती, इससे पहले ही एक प्रदर्शनकारी क्रोएशिया के मिडफील्डर डेजन लॉरेन के हत्थे चढ़ गया। लॉरेन ने प्रदर्शनकारी की कॉलर पकड़कर उसे मैदान पर ही घसीटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Dejan Lovren Lost control during the final of fifa world cup 2018
Dejan Lovren

मैच के बाद डेजन लॉरेन ने कहा, 'प्रदर्शनकारियों की वजह से मैच बुरी तरह बाधित हुआ था। मैच में इस तरह की रुकावटें मैं कभी बर्दाश्त नहीं करता। खासतौर पर उस वक्त जब हमारी टीम बेहतरीन खेल रही हो।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed