फ्रांस की जीत के साथ ही फीफा विश्व कप 2018 का समापन हुआ। फाइनल में क्रोएशिया को 4-2 से रौंदते हुए फ्रांस 20 साल बाद दोबारा विश्व विजेता बना। इसी के साथ फ्रांस छठा ऐसा देश बना जिसने दो या दो से ज्यादा बार फीफा विश्व कप का खिताब अपने नाम किया हो।
फ्रांस ने बेशक फीफा विश्व कप 2018 का ताज अपने सिर सजा लिया हो, लेकिन आक्रामकता के मामले में फ्रास क्रोएशिया से बहुत पीछे है। बता दें कि अपने फॉरवर्ड खिलाड़ियों के दम पर फ्रांस ने इस सीजन में सबसे ज्यादा अटैक किया है।
फीफा विश्व कप 2018 में क्रोएशिया ने सबसे ज्यादा बार 352 अटैक किए हैं। इतना ही नहीं डिफेंड करने के मामले में भी क्रोएशिया फ्रांस से काफी आगे है। इस सीजन में सबसे ज्यादा डिफेंड करने का कीर्तिमान भी क्रोएशिया के नाम है। उसने सबसे ज्यादा 301 डिफेंस किए हैं।
खास बात यह है कि फ्रांस और क्रोएशिया दोनों ही टीमों ने इस विश्व कप में सात मैच खेलकर 14-14 गोल किए हैं।
इसके अलावा क्रोएशिया ने फ्रांस से ज्यादा 58 बार टारगेट अटेंप किया, जिसमें से टीम 29 बार ऑन टारगेट रही। हालांकि फ्रांस ने 36 में से 29 बार सही टारगेट पर निशाना लगाया।