फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी मुबारक: बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने शुरू की नई पारी, अभिनेता विष्णु के साथ लिए सात फेरे

Thu, 22 Apr 2021 10:03 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 22 Apr 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Indian Shuttler Jwala Gutta tied knot with Actor Vishnu Vishal in private ceremony at hyderabad
ज्वाला गुट्टा और विष्णु विशाल - फोटो : instagram@thestorybox.karansoma

भारत की अनुभवी और स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा लंबे इंतजार के बाद गुरुवार को शादी के बंधन में बंध गईं। उन्होंने साउथ के मशहूर अभिनेता और अपने मंगेतर विष्णु विशाल के साथ हैदराबाद में सात फेरे लिए। 

Indian Shuttler Jwala Gutta tied knot with Actor Vishnu Vishal in private ceremony at hyderabad
ज्वाला गुट्टा - फोटो : instagram@thestorybox.karansoma

पिछले कुछ दिनों से दोनों की मेहंदी और हल्दी की तस्वीरें वायरल हो रही थीं और अब शादी शादी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। विष्णु और ज्वाला ने इसी महीने की शुरुआत में सोशल मीडिया पर शादी की तारीख की घोषणा की थी।

View this post on Instagram

A post shared by Happy Sharing By Dks (@happysharingbydks)

Indian Shuttler Jwala Gutta tied knot with Actor Vishnu Vishal in private ceremony at hyderabad
विष्णु विशाल और ज्वाला गुट्टा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि ज्वाला और विष्णु कई सालों से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। ज्वाला ने 2020 में अपने रिश्ते को लेकर परोक्ष रूप से इशारा किया था। तब ज्वाला ने सोशल मीडिया पर विष्णु के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, आप सभी को हम दोनों की तरफ से नया साल मुबारक हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Shuttler Jwala Gutta tied knot with Actor Vishnu Vishal in private ceremony at hyderabad
ज्वाला गुट्टा और विष्णु विशाल - फोटो : ट्विटर

इसके बाद खुद विष्णु ने सितंबर 2020 में अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी ज्वाला के साथ तस्वीरें साझा कर अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी। विष्णु ने ज्वाला गुट्टा को पहनाई अंगूठी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इसमें अभिनेता ने लिखा, 'हैपी बर्थडे ज्वाला गुट्टा। जिंदगी की नई शुरुआत, पॉजिटिव रहें और अच्छे भविष्य के लिए काम करें। आर्यन, हमारे परिवार, दोस्त और जो लोग इर्द गिर्द हैं, आप सभी का प्यार और आशीर्वाद चाहिए।'

विज्ञापन
Indian Shuttler Jwala Gutta tied knot with Actor Vishnu Vishal in private ceremony at hyderabad
jwala gutta, vishnu vishal - फोटो : social media

गौरतलब है कि विष्णु विशाल तमिल एक्टर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में की थी। विष्णु की शादी साल 2011 में रजनी नटराजन से हुई थी, लेकिन बाद में दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे। वहीं, ज्वाला गुट्टा की भी शादी बैडमिंटन खिलाड़ी चेतन आनंद के साथ हुई थी, लेकिन आपसी मतभेद के कारण वे दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed