{"_id":"6a9c3dc937b9560de201b80a","slug":"satwiksairaj-rankireddy-and-chirag-shetty-storm-into-china-masters-final-one-step-away-from-title-2026-09-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चाइना मास्टर्स: सात्विक-चिराग फाइनल में पहुंचे, सत्र के दूसरे खिताब से एक कदम दूर; मलयेशियाई जोड़ी को हराया","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
चाइना मास्टर्स: सात्विक-चिराग फाइनल में पहुंचे, सत्र के दूसरे खिताब से एक कदम दूर; मलयेशियाई जोड़ी को हराया
Sat, 05 Sep 2026 09:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शेनजेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शेनजेन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 05 Sep 2026 09:35 PM IST
सार
सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने चाइना मास्टर्स के फाइनल में जगह बना ली है। सात्विक-चिराग इस तरह सत्र के अपने दूसरे खिताब से एक कदम दूर हैं।
विज्ञापन
सात्विक-चिराग
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी ने शनिवार को शानदार रणनीतिक खेल का प्रदर्शन करते हुए मलयेशिया के नूर मोहम्मद अजरीन अयूब और टैन वी कियोंग को तीन गेम में हराकर तीसरी बार चीन मास्टर्स के फाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही भारतीय जोड़ी इस सत्र के अपने दूसरे खिताब से अब सिर्फ एक जीत दूर है।
विज्ञापन
लड़खड़ाने के बाद की वापसी
सात्विक-चिराग की दुनिया की पांचवें नंबर की जोड़ी ने दूसरे गेम में लड़खड़ाने के बाद जोरदार वापसी की और 29वीं रैंकिंग वाली मलयेशियाई जोड़ी को एक घंटे पांच मिनट में 21-15, 18-21, 21-11 से हराया। भारतीय जोड़ी 2023 और 2025 के चरण में उपविजेता रही थी। एशियाई खेलों की चैंपियन भारतीय जोड़ी अब फाइनल में मलयेशिया के टी काई वुन और याप रॉय किंग तथा चीन के हे जी तिंग और रेन शियांग यू के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता जोड़ी से भिड़ेगी। मैच से पहले सात्विक और चिराग का नूर और टैन के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड 2-0 था। भारतीय जोड़ी ने मलयेशियाई खिलाड़ियों को 2024 थाईलैंड ओपन और 2025 मलयेशियन ओपन में हराया था।

सात्विक-चिराग से हुईं कुछ गलतियां
लगातार चौथे सेमीफाइनल में खेल रही चौथी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने शुरुआती गेम में 0-5 से पिछड़ने के बाद लगातार सात अंक हासिल किए। इसमें 34 शॉट की लंबी रैली भी शामिल थी जिससे उन्होंने 7-5 की बढ़त बना ली। नूर की तीन गलतियों की मदद से भारत ने बढ़त 10-6 कर ली। सात्विक और चिराग ने भी कुछ गलतियां कीं, लेकिन ब्रेक तक वे 11-9 से आगे रहे। ब्रेक के बाद सात्विक के स्मैश मलेशियाई खिलाड़ियों के लिए परेशानी का सबब बने और भारतीय जोड़ी 15-12 से आगे हो गई। फिर टैन की एक और गलती के बाद भारत ने 17-12 से बढ़त बना ली।इतिहास किताबें खोजें जब स्कोर 18-15 था तब दोनों जोड़ियों के बीच 54 शॉट की रैली हुई। इस दौरान मलयेशियाई खिलाड़ी ने जमीन पर गिरने के बावजूद रैली जारी रखी, लेकिन अंत में उसका शॉट कोर्ट से बाहर चला गया।

निर्णायक गेम तक खिंचा मैच
इसके बाद नूर ने एक और शॉट गलत खेला जिससे भारत को पांच गेम प्वाइंट मिले। सात्विक और चिराग ने दूसरे गेम प्वाइंट पर पहला गेम अपने नाम कर लिया। मलयेशियाई जोड़ी ने फिर तेज शुरुआत करते हुए दूसरे गेम में 4-0 की बढ़त बनाई, लेकिन सात्विक और चिराग ने शानदार फ्लिक सर्व का इस्तेमाल करते हुए वापसी की और स्कोर 5-5 से बराबर कर दिया। इसके बाद दोनों जोड़ियों के बीच क्रॉस-कोर्ट रिटर्न, तेज स्मैश से शानदार मुकाबला देखने को मिला। टैन अपनी पूरी क्षमता से प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे, जबकि नूर लगातार गलतियां कर रहे थे। भारतीयों ने ब्रेक के बाद नूर को निशाना बनाकर लगाए गए एक स्मैश की मदद से स्कोर 13-13 से बराबर कर लिया। हालांकि टैन ने इसके बाद एक शानदार ड्रॉप और स्मैश का संयोजन करते हुए मलेशिया को 14-13 से आगे कर दिया। इसके बाद मलयेशियाई जोड़ी ने मामूली बढ़त हासिल की और दूसरा गेम जीतकर मुकाबले को निर्णायक गेम तक पहुंचा दिया।
सात्विक और चिराग ने रैलियों पर अपना दबदबा बनाए रखा और ब्रेक तक 11-4 की मजबूत बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद सात्विक ने नूर के खिलाफ एक और जोरदार स्मैश लगाकर स्कोर 13-6 कर दिया। मलेशियाई जोड़ी धीरे-धीरे थकने लगी और उसका आत्मविश्वास भी कम होता गया। इसके बाद मुकाबला पूरी तरह भारतीय खिलाड़ियों के नियंत्रण में रहा। चिराग का शॉट बैकलाइन पर सटीक गिरने से भारत को 11 मैच प्वाइंट मिल गए। टैन ने इनमें से दो मैच प्वाइंट बचा लिए, लेकिन चिराग ने तीसरे मौके पर फ्लिक सर्व के जरिए अंक हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर दिया।