फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हो गया एलान: ज्वाला गुट्टा और विष्णु विशाल ने फैंस को दी खुशखबरी, इस दिन करेंगे शादी

Tue, 13 Apr 2021 02:55 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 13 Apr 2021 02:55 PM IST
विज्ञापन
Badminton star Jwala Gutta and actor Vishnu Vishal announce wedding date in Instagram post
विष्णु विशाल और ज्वाला गुट्टा - फोटो : सोशल मीडिया

ज्वाला गुट्टा और विष्णु विशाल ने फैंस को खुशखबरी देते हुए अपनी शादी की तारीख का एलान कर दिया है। लंबे समय से डेट कर रहे इस सेलिब्रिटी कपल ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बताया कि 22 अप्रैल को दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे।

 
Badminton star Jwala Gutta and actor Vishnu Vishal announce wedding date in Instagram post
ज्वाला गुट्टा और विष्णु विशाल - फोटो : ट्विटर

ज्वाला ने साल 2020 में अपने रिश्ते को लेकर परोक्ष रूप से इशारा किया था। तब ज्वाला ने सोशल मीडिया पर विष्णु के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीर शेयर करते लिखा था, आप सभी को हम दोनों की तरफ से नया साल मुबारक हो।' इसके बाद खुद विष्णु ने सितंबर 2020 में अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी ज्वाला के साथ तस्वीरें साझा कर अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी।

 

 

Badminton star Jwala Gutta and actor Vishnu Vishal announce wedding date in Instagram post
- फोटो : social media

विष्णु ने ज्वाला गुट्टा को पहनाई अंगूठी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इसमें अभिनेता ने लिखा, 'हैपी बर्थडे ज्वाला गुट्टा। जिंदगी की नई शुरुआत, पॉजिटिव रहें और अच्छे भविष्य के लिए काम करें। आर्यन, हमारे परिवार, दोस्त और जो लोग इर्द गिर्द हैं, आप सभी का प्यार और आशीर्वाद चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Badminton star Jwala Gutta and actor Vishnu Vishal announce wedding date in Instagram post
ज्वाला गुट्टा और विष्णु विशाल - फोटो : Twitter- @TheVishnuVishal ·

गौरतलब है कि विष्णु विशाल तमिल एक्टर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में की थी। विष्णु की शादी साल 2011 में रजनी नटराजन से हुई थी, लेकिन बाद में दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे। वहीं, ज्वाला गुट्टा की भी शादी बैडमिंटन खिलाड़ी चेतन आनंद के साथ हुई थी, लेकिन आपसी मतभेद के कारण वे दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed