ओलंपिक सिल्वर मेडल विजेता पी वी सिंधु का लगातार सुपर सीरीज खिताब जितने का सपना रविवार को टूट गया। रविवार को खेले गए हांगकांग ओपन सुपर सीरीज के फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। चाइना की ताइ जू यिंग ने उन्हें सीधे सेटों में 21-15, 21-17 से हराया। हालांकि उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी यिंग के सामने कड़ी चुनौती पेश की। दोनों के बीच मुकाबला 41 मिनट तक चला और पूरे समय यिंग सिंधु पर हावी रहीं। इस तरह यिंग ने रियो ओलंपिक में सिंधु से मिली हार का बदला भी ले लिया।
बैडमिंटन : हांगकांग ओपन खिताब जीतने से चूके सिंधु और समीर
टीम डिजिटल / अमर उजाला
Updated Sun, 27 Nov 2016 08:37 PM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन : हांगकांग फाइनल खिताब जीतने से चूकीं पी वी सिंधु
बैडमिंटन : हांगकांग फाइनल खिताब जीतने से चूकीं पी वी सिंधु
विज्ञापन
विज्ञापन