{"_id":"583ae1434f1c1b5d290880e2","slug":"ashwin-2nd-indian-crickter-to-join-most-runs-and-wickets-in-one-calender-year-s-list","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के 7वें क्रिकेटर बने अश्विन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के 7वें क्रिकेटर बने अश्विन
Mon, 28 Nov 2016 04:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 28 Nov 2016 04:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आर अश्विन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को मोहाली में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भारत ने बल्लेबाजी करते हुए अश्विन के मजबूत स्थिति हासिल कर ली। इस मैच में अश्विन ने अपनी बल्लेबाजी से एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। वह एक कैलेंडर वर्ष में 500 से ज्यादा रन और 50 से ज्यादा विकेट लेने भारत के दूसरे और दुनिया के 7वें क्रिकेटर बन गए हैं। 33 साल बाद कोई भारतीय खिलाड़ी यह उपलब्धि हासिल करने में सफल हुआ है।
यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के 7वें क्रिकेटर बने अश्विन
2 of 5
बेहतरीन फॉर्म में चल रहे अश्विन ने साल 2016 में मोहाली टेस्ट तक 10 मैच में खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 48.8 की औसत से 506 रन बनाए, साथ ही 22.60 की औसत से 56 विकेट भी हासिल किए।इससे पहले हरियाणा हरिकेन के नाम से विख्यात कपिल देव ने यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय थे। उन्होंने साल 1979 और 1983 में इस कारनामें को दोहराया था।
वर्ष 1979 में कपिल देव ने 17 टेस्ट मैचों में 619 रन बनाने के साथ-साथ 74 विकेट भी हासिल किए थे। साल 1983 में उन्होंने इस कारनामें को दोहरते हुए 18 मैचों में 576 रन बनाए और 75 विकेट चटकाए थे।
यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के 7वें क्रिकेटर बने अश्विन
3 of 5
टेस्ट क्रिकेट में पहली बार यह कारनाम दुनिया के महानतम ऑलराउंडर में शामिल इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर इयान बॉथन ने 1978 में किया था। उन्होंने 12 मैचों में 597 रन बनाने के साथ 66 विकेट हासिल करने का रिकार्ड अपने नाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के 7वें क्रिकेटर बने अश्विन
4 of 5
अश्विन
- फोटो : twitter
मोहाली की अर्द्धशतकीय पारी के दौरान अश्विन ने भारतीय सरजमीं पर 1 हजार रन भी पूरे किए। भारत में वह अब तक 25 टेस्ट मैच खेल चुके हैं जिनकी 31 पारियों में 40 की औसत से 1002 रन बनाए हैं। इसमें 2 शतक और 6 अर्द्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन
यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के 7वें क्रिकेटर बने अश्विन
5 of 5
इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में अश्विन लगातार तीसरा अर्द्धशतक जड़ा। वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। अश्विन ने सीरीज में अब तक 224 रन बनाए हैं। जबकि विराट 399 रन के साथ पहले और पुजारा 313 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।