फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vidur Niti: इन चार आदतों के कारण नहीं मिलती सफलता, त्याग देने में ही है भलाई

Thu, 16 May 2024 11:43 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 16 May 2024 11:43 AM IST
सार

Vidur Niti: जीवन में कामयाबी हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम जितना ही जरूरी है अच्छा व्यवहार! आपका व्यवहार ही सफलता के नए मार्ग खोलता है। साथ ही इसी पर आपका मान-सम्मान निर्भर करता है। 

विज्ञापन
Vidur Niti Success is not achieved due to these 4 habits
Vidur Niti for Success - फोटो : istock

Vidur Niti: जीवन में कामयाबी हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम जितना ही जरूरी है अच्छा व्यवहार! आपका व्यवहार ही सफलता के नए मार्ग खोलता है। साथ ही इसी पर आपका मान-सम्मान निर्भर करता है। कई बार मेहनत सच्ची होने पर भी कामयाबी हासिल करने में बाधा आती है, इसका कारण व्यक्ति की कुछ बुरी आदतें भी हो सकती हैं। दरअसल, व्यक्ति की कुछ आदतें उसकी तरक्की में बाधा बनती हैं। इन आदतों के चलते वह सही और गलत की पहचान करने में भूल कर देता जो बाद में भविष्य को प्रभावित करती है, इसलिए जीवन में तरक्की के लिए महात्मा विदुर की नीतियों का पालन करने की सलाह दी जाती है।



महात्मा विदुर महाभारत काल के ज्ञानी पुरुषों थे। वह महाराजा धृतराष्ट्र के सलाहकार और महामंत्री भी थे। उनकी नीति आज भी लोगों को मार्गदर्शित करती है। उन्होंने अपनी नीतियों के जरिए व्यक्ति की उन 4 आदतों का उल्लेख किया है, जो सफलता में बाधा बनती हैं। ऐसे में इन आदतों के बारे में जान लेते हैं।  

Trending Videos
Vidur Niti Success is not achieved due to these 4 habits
Vidur Niti for Success - फोटो : istock

क्रोध की आदत
क्रोध ही मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु होता है, इसके चलते व्यक्ति अपना नुकसान स्वयं करता है। महात्मा विदुर के अनुसार क्रोध करने से चिंता बढ़ती है और इंसान मानसिक रूप से प्रभावित होता है। क्रोध का  सोचने की क्षमता पर गहरा असर पड़ता है, जो सफलता में बाधा उत्पन्न करता है इसलिए गुस्सा करने से बचना चाहिए।

Vidur Niti Success is not achieved due to these 4 habits
Vidur Niti for Success - फोटो : istock

भूलकर भी न करें लालच
लालच के चलते हर व्यक्ति अपने पास मौजूद पद या अवसर भी गंवा देता है। विदुर नीति के अनुसार जो व्यक्ति लालच करता है, वह कभी सुखी नहीं रहता है उसके मन में और पैसा कमाने का लोभ बना रहता है। इसलिए लालच को तुरंत त्याग देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vidur Niti Success is not achieved due to these 4 habits
Vidur Niti for Success - फोटो : istock

घमंड न करें
अक्सर बड़ी उपलब्धि मिलने पर व्यक्ति उसका घमंड करने लगता है। हालांकि, ऐसा करना उचित नहीं है। घमंड के कारण सफल व्यक्ति भी असफल हो जाता है। महात्मा विदुर के अनुसार अहंकार व्यक्ति के अच्छे कर्मों पर भी पानी फेर देता है। ऐसे लोगों को भविष्य में हानि का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
Vidur Niti Success is not achieved due to these 4 habits
Vidur Niti for Success - फोटो : istock

आलस का करें त्याग
महात्मा विदुर के अनुसार व्यक्ति को किसी भी कार्य के प्रति आलस्य नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से वह लाभ के अवसरों को गंवा देता है और मान-सम्मान में भी कमी आती है। उनका मानना है कि आलस के कारण उसके बातों का प्रभाव भी कम होने लगता है।

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed