फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीख: किसी को नेक बनाना है तो खुद नेक बनके दिखाएं

Tue, 03 Apr 2018 03:30 PM IST
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला
संपादकीय डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Apr 2018 03:30 PM IST
विज्ञापन
To make someone good, then show yourself as good

गिरीश चाचा मोहल्ले के सबसे दरियादिल इंसान थे। शायद ही मोहल्ले में कोई हो, जो उन्हें न जानता हो। अगर किसी को मदद की जरूरत हो, तो अपनी जान उस पर न्यौछावर कर देते थे। वहीं मोहल्ले में एक नौटियाल साहब भी थे, जिन्हें गिरीश चाचा से हमेशा शिकायत रहती थी कि वह मोहल्ले के निकम्मे लड़कों को बढ़ावा देते हैं। एक दिन जब गिरीश चाचा कुछ सामान लेकर लौट रहे थे, तो रास्ते में उनकी मुलाकात नौटियाल साहब से हुई। मिलते ही नौटियाल साहब ने उन पर ताना कसा, क्यों चाचा, आपके शागिर्द कहां गए आज। इतना भारी समान आप अकेले उठा रहे हैं।



 गिरीश चाचा बोले, जरूर कहीं अपने कामों में लगे होंगे। नौटियाल साहब बोले, खाक कामों में लगे होंगे। मै जानता हूं, सब एक नंबर के निकम्मे हैं। नौटियाल साहब ने अपने साथ आ रहे दो लड़कों की तरफ इशारा करते हुए कहा, देखिए, इन बेमिसाल लड़कों को। इनकी नौकरी मैंने लगवाई है। जैसे ही इन्होंने मुझे देखा, ये दोनों मेरा सामान उठाने के लिए आ गए। कर्मठ लड़के हैं न, आपके उन निकम्मे लड़कों से कई गुना ज़्यादा अच्छे। तभी उसमें से एक लड़के ने कहा, नौटियाल अंकल, आपने मेरी नौकरी एक दर्जी की दुकान पर लगवाई थी, लेकिन उसके दूसरे ही दिन मैंने वह नौकरी छोड़ दी, क्योंकि वह काम मुझे पसंद नहीं था। 

गिरीश चाचा ने ही मुझे समझाया कि कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता। तभी आज मेरे काम और मेरे हुनर को पूरा मोहल्ला जान पाया। दूसरा लड़का भी बोल पड़ा, एक दिन गिरीश चाचा सामान लिए जा रहे थे, जब मैंने उनकी मदद करनी चाही, तो बोले, मैं अपना सामान उठाने में सक्षम हूं। मुझे मदद की जरूरत नहीं। अगर तुम्हें मदद करनी ही है, तो हर उस बुजुर्ग की मदद करना, जो यहां से भारी सामान उठाए जाते दिखे। नौटियाल साहब का मुंह देखने वाला था। गिरीश चाचा बोले, मैं किसी को उपदेश नहीं देता। मैं बस वह बनके दिखाता हूं।

हरियाली और रास्ता से साभार




 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed