फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीख: जीवन कैसे जीना है हमें खुद तय करना चाहिए

Mon, 19 Mar 2018 02:50 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Mar 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
how to live life we must decide ourselves

घर में शादी का माहौल था। प्रिया और उसकी सहेलियों ने घर को दुल्हन की तरह सजा दिया था। आखिर उनकी सबसे प्रिय सहेली सिमरन की शादी जो थी। सिमरन के सभी रिश्तेदार आए हुए थे। उसमें उसकी एक चाची भी थीं। चाची सिमरन के साथ लॉन में बैठी प्रिया और उसकी दोस्तों को बच्चों के साथ नाचती देख रही थीं। तभी बच्चे एक दूसरे के ऊपर पानी डालने लगे। सारे बड़े किनारे हो गए, लेकिन प्रिया बच्चों के साथ बच्ची बनकर पानी में भीगती रही और बच्चों को भी खूब भिगोया। चाची जी बोलीं, सिमरन, यह क्या है! समझाओ अपनी दोस्त को। अब वह बड़ी हो गई है।



शादी का घर है और कितने सारे मेहमान इकट्ठा हैं। कोई देखेगा, तो क्या कहेगा? वह कम से कम अपनी उम्र का तो लिहाज करे। सिमरन ने चाची जी की तरफ घूरकर देखा और कहने लगी, चाची जी, दो साल पहले एक्सिडेंट में मेरा चेहरा पूरा खराब हो गया था। तेरह सर्जरी हुई थी मेरी, तब देखने लायक चेहरा बन पाया था। सब कहते थे कि अब इससे कोई शादी नहीं करेगा। आपको पता है, वहीं अस्पताल में प्रिया से मेरी पहली बार मुलाकात हुई थी।

वहां लोग मेरे चेहरे से डर जाते थे, या देखकर मुंह फेर लेते थे, लेकिन प्रिया ने मुझसे कहा था, तुम बहुत खूबसूरत हो। मैं जानती थी कि मैं खूबसूरत नहीं हूं, न ही अब कभी बन सकती हूं। पर जाने क्यों, उसके एक वाक्य से मेरा फिर से जीने का मन कर रहा था। वह मुझसे कहती थी, तुम जिस तरह से चाहो, जी सकती हो। खुलकर मस्ती कर सकती हो। पता है चाची, प्रिया बोलती थी कि अब जो भी तुम्हें पसंद करेगा, तुम निश्चिंत होकर उसे हां कह सकती हो, क्योंकि वह तुम्हारे चेहरे को देखकर नहीं, बल्कि तुम्हें पसंद करेगा, जैसी तुम हो। मेरे होने वाले पति अमित ऐसे ही हैं। उन्हें मुझमें सबसे ज्यादा पसंद यही है कि मैं दुनिया के बारे में नहीं सोचती। लेकिन मैं पहले ऐसी बिल्कुल नहीं थी। यह चीज मेरी सबसे अच्छी दोस्त प्रिया ने मुझे सिखाई है।

अमर उजाला के हरियाली और रास्ता पन्ने से साभार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed