फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जितनी जल्दी बुरी आदतों को छोड़ेंगे, उतनी ही जिंदगी अच्छी होगी

Thu, 15 Aug 2019 10:49 AM IST
प्रशांत राय धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत राय Updated Thu, 15 Aug 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
motivational story about bad habits in hindi
- फोटो : सोशल मीडिया

हर इंसान के अंदर कुछ गलत आदतें होती हैं, जिनसे उन्हें नुकसान तो पहुंचता ही है। साथ ही आसपास के लोग भी इससे प्रभावित होते हैं। इसलिए हमें अपनी बुरी आदतों को समय के साथ बदल लेनी चाहिए। वरना आगे चलकर बहुत ही पछताना पड़ता है। ऐसी ही एक लोक कथा प्रचलित है। तो हम आपको एक कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां एक पिता अपने बेटे के बुरी आदतों से परेशान है। 

motivational story about bad habits in hindi
- फोटो : सोशल मीडिया
एक लोक कथा के मुताबिक एक पिता अपने छोटे बेटे की बुरी आदतों से बहुत परेशान था। वह कई बार अपने बेटे को समझा चुका था, लेकिन बच्चा हर बार यही कहता था कि वह जब बड़ा होगा तब वह सारी बुरी आदतें छोड़ देगाय़ कुछ दिनों बाद गांव में एक संत आए। संत बहुत ही सरल स्वभाव और विद्वान थे। 
motivational story about bad habits in hindi
- फोटो : सोशल मीडिया

संत से जो भी मिलने आता था, वह उससे आसानी से मिल लेते थे और उनकी समस्याओं का निराकरण करते थे। जब पिता को संत के बारे में पता चला तो वह भी उनसे मिला और अपने बेटे की समस्या बताई। संत ने पिता से कहा कि कल तुम अपने बेटे को मेरे पास बगीचे में भेजना। अगले दिन पिता ने अपने बेटे को संत के पास बताए गए बाग में भेज दिया। बच्चे ने संत को प्रणाम किया और दोनों बाग में टहलने लगे। कुछ देर बाद संत ने बच्चे को एक छोटा सा पौधा दिखाया और पूछा कि क्या तुम इसे उखाड़ सकते हो। बच्चे ने कहा कि ये कौन सा बड़ा काम है, मैं इसे अभी उखाड़ देता हूं और बच्चे ने पौधा उखाड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
motivational story about bad habits in hindi
- फोटो : सोशल मीडिया

थोड़ी देर बाद संत ने बच्चे को थोड़ा बड़ा पौधा दिखाया और उसे उखाड़ने के लिए बोला। बच्चा खुश हो गया, उसे ये सब एक खेल की तरह लग रहा था। बच्चे ने पौधे को उखाड़ना शुरू किया तो उसे थोड़ी ज्यादा ताकत लगानी पड़ी, लेकिन उसने पौधा उखाड़ दिया। इसके बाद संत ने बच्चे को एक पेड़ दिखाया और कहा कि उसे उखाड़ दो। बच्चे ने पेड़ का तना पकड़ा, लेकिन वह उसे हिला भी नहीं सका। बच्चे ने कहा कि इस पेड़ को उखाड़ना असंभव है। 

विज्ञापन
motivational story about bad habits in hindi
- फोटो : सोशल मीडिया

संत ने बच्चे से कहा कि ठीक इसी तरह बुरी आदतों को जितनी जल्दी छोड़ देंगे, उतना अच्छा रहेगा। जब बुरी आदतें नई होती हैं तो उन्हें छोड़ना आसान होता है। लेकिन आदतें जैसे-जैसे पुरानी होती जाएंगी, उन्हें छोड़ पाना बहुत मुश्किल हो जाएगा। बुरी आदतों के कारण जीवन में दुख बढ़ता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed