{"_id":"5e98521f8ebc3e6fa571e2d9","slug":"mahabharat-vidur-quotes-niti-for-successful-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahabharat: महात्मा विदुर ने बताया, ऐसे लोग रहते हैं खुशहाल और जीते हैं सुखमय जीवन","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
Mahabharat: महात्मा विदुर ने बताया, ऐसे लोग रहते हैं खुशहाल और जीते हैं सुखमय जीवन
Thu, 16 Apr 2020 06:25 PM IST
योगेश जोशी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Thu, 16 Apr 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महात्मा विदुर की नीतियां आज भी राह दिखाने का काम करती हैं। महात्मा विदुर बुद्धिमान और दूरदर्शी थे। महात्मा विदुर के अनुसार संसार में वही व्यक्ति सभी सुखों को भोग सकता है, जिसके पास ये 5 चीजें होती हैं। आइए, आज जानते हैं उन 5 चीजों के बारे में, जिनके होने से किसी भी इंसान का भाग्य चमक सकता है।
आज्ञाकारी संतान
- विदुर ने आज्ञाकारी संतान की तुलना उस सुगंधित पुष्प से की है, जो समस्त उपवन को अपनी खूशबू की महका देता है। वहीं अगर संतान आज्ञाकारी न हो, समस्त कुल का नाश कर देती है। ऐसे में जिनकी संतान आज्ञाकारी होती है, वह वाकई सुखी और सौभाग्यशाली हैं।
मीठी वाणी
- विदुर नीति के अनुसार जो स्त्री-पुरुष मीठा बोलते हैं, उनके ऊपर मां सरस्वती का आशीर्वाद बना रहता है। शास्त्रों में ऐसी मान्यता है कि वाणी में मां सरस्वती का वास होता है। विदुर के अनुसार जो व्यक्ति मधुर वाणी का स्वामी होता है, भाग्य भी उसकी साथ देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
निरोगी काया
- रोगों से मनुष्य का शरीर कमजोर पड़ जाता है। बीमार व्यक्ति की मानसिक और शारीरिक शक्तियां नष्ट हो जाती है। विदुर के अनुसार जो व्यक्ति रोगों से मुक्त होता है, वह धरती के तमाम सुखों का भोग कर सकता है।
विज्ञापन
ज्ञान
- शास्त्रों में इस बात वर्णन है कि ज्ञान ही इंसान की सबसे बड़ी दौलत है। व्यक्ति का ज्ञान सदैव उसके लिए विपरीत समय में एक हथियार की भांति कार्य करता है और हमेशा व्यक्ति के साथ ही रहता है।