फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: अगर इन बातों पर नहीं दिया ध्यान, तो जीवन में असफलता के सिवा कुछ नहीं लगेगा हाथ

Fri, 09 Feb 2024 04:34 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 09 Feb 2024 04:34 PM IST
विज्ञापन
Life Changing Lessons From Chanakya Niti in hindi
चाणक्य नीति - फोटो : istock

Chanakya Niti In Hindi: आचार्य चाणक्य का नाम विश्व के श्रेष्ठतम विद्वानों में लिया जाता है। आज भी उनके विवेक और चतुराई की सराहना की जाती है। उन्होंने एक नीति शास्त्र की रचना की है, जिसे 'चाणक्य नीति' के नाम से जाना जाता है। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में जीवन के हर पहलू के बारे में बताया है। उनकी ये नीति युवाओं का मार्गदर्शित करने के साथ-साथ इंसान के जीवन को भी बेहतरीन बनाती है। चाणक्य अपनी नीति में कहते हैं कि, व्यक्ति को हमेशा समय से पहले और समय के बाद किसी भी काम को नहीं करना चाहिए। इससे जीवन में कई तरह की परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आचार्य चाणक्य व्यक्ति को किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले आत्मचिंतन करने की सलाह देते हैं। इसके अलावा उनका कहना है कि ये सब बातें अगर हमारे अनुरूप हैं, तो व्यक्ति को सफल बनने से कोई नहीं रोक सकता है। इसी कड़ी में आइए विस्तार से जानते हैं कि, चाणक्य के अनुसार किन चीजों को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए।

Life Changing Lessons From Chanakya Niti in hindi
चाणक्य नीति - फोटो : istock

समय का ध्यान रखें
व्यक्ति को हमेशा किसी भी काम को करने से पहले समय का विचार करना चाहिए। यदि आप काम को समय पर नहीं करते हैं, तो बाद में असफलता ही हाथ लगती है। इसलिए किसी भी काम को करने से पहले उसके सही समय की पहचान कर लें, क्योंकि सफलता के पीछे समय का बहुत बड़ा योगदान होता है।

Life Changing Lessons From Chanakya Niti in hindi
चाणक्य नीति - फोटो : Pixabay

सच्चा मित्र
जीवन में सभी रिश्तों का अपना अलग महत्व होता है। रिश्तें ही व्यक्ति को भावनात्मक रूप से मजबूत बनाते हैं। चाणक्य की नीति के अनुसार, जीवन में सफलता पाने के लिए किसी सच्चे मित्र का साथ होना जरूरी होता है। एक सच्चे मित्र के सहयोग से आप सफलता की सीढ़ियां आसानी से चढ़ सकते हैं। इसलिए सच्चे मित्रों की पहचान करना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Life Changing Lessons From Chanakya Niti in hindi
चाणक्य नीति

आय और व्यय का विचार
व्यक्ति को अपनी आय और व्यय पर विचार करना चाहिए। यदि आपकी आय अधिक नहीं हैं, तो खर्चे भी कम करें अन्यथा आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। इसलिए व्यक्ति को अपनी आय और व्यय पर हमेशा विचार करते रहना चाहिए।

विज्ञापन
Life Changing Lessons From Chanakya Niti in hindi
चाणक्य नीति - फोटो : Pixabay

सीखना ना छोड़ें
आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को कभी भी जीवन में सीखने की कला को नही छोड़ना चाहिए। जीवन में आगे बढ़ने के लिए निरंतर सीखना जरूरी है। इसलिए कुछ अच्छा सीखने को मिलता है, तो जरूर सीखना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed