देश में कई ऐसे महात्मा रहे हैं, जिन्होंने जीवन में सफल होने के लिए ढेर सारी बातें बताई हैं। उन्हीं महात्माओं में से एक हैं महात्मा विदुर। महात्मा विदुर ने युद्ध की रणनीति और राजनीति के अलावा भी कुछ ऐसी बातें बताई हैं जो मनुष्य के जीवन में प्रासंगिक है। महात्मा विदुर ने श्लोक के जरिए मनुष्य के सुखी जीवन का सार बताने की कोशिश की है। महात्मा के मुताबिक जो भी व्यक्ति इन 4 बातों को अपने जीवन में अपना लें तो संसार में उससे सुखी और कोई नहीं हो सकता।
अगर आप में हैं ये 4 गुण तो सफल होने से कोई नहीं रोक सकता
धर्म पर चलने वाला व्यक्ति हमेशा सुखी रहता है
एको धर्म: परम श्रेय: क्षमैका शान्तिरुक्तमा।
विद्वैका परमा तृप्तिरहिंसैका सुखावहा ॥
महात्मा विदुर ने बताया है कि जो व्यक्ति हमेशा धर्म की राह पर चलता है तो वह कभी कुछ बुरा नहीं कह सकता। इसका मतलब यह है कि अगर आपको जीवन में सुख-शांति चाहिए तो धर्म की राह पर चलें। इससे ना सिर्फ आपका भला होगा बल्कि दूसरों का भी कल्याण होगा।
कैसे मिलेगी जीवन में सफलता? जानिये प्रसिद्द ज्योतिषगुरु से केवल 251 रुपये में। (विज्ञापन)
क्षमा करना सर्वश्रेष्ठ उपाय
जो भी व्यक्ति सफल होता है वह अपने जीवन में खूब गलतियां करता है। लेकिन समझदार व्यक्ति वह होता है जो गलती को क्षमा कर जीवन में आगे बढ़ जाता है। किसी की गलती पर मन में गांठ बांध लेने से हमेशा संबंध खराब होते हैं और आप खुद के साथ-साथ दूसरों को भी दुखी रखते हैं। लेकिन क्षमा भाव सर्वोच्च होता है।
कैसे मिलेगी जीवन में सफलता? जानिये प्रसिद्द ज्योतिषगुरु से केवल 251 रुपये में। (विज्ञापन)
ज्ञान संतोषकारी होता है
व्यक्ति का सबसे बड़ा ज्ञान ही उसका धन है। ऐसे व्यक्ति जो किसी लालच के बिना अपने ज्ञान से ही हमेशा संतोष करते हैं तो संसार में उनसे ज्यादा कोई सुखी नहीं है। ज्ञान होने पर ही व्यक्ति सुखी जीवन व्यतीत करता है। अज्ञानता अंधकार के सामने है।
कैसे मिलेगी जीवन में सफलता? जानिये प्रसिद्द ज्योतिषगुरु से केवल 251 रुपये में। (विज्ञापन)
अहिंसा अपनाएं
जो व्यक्ति हमेशा शांति के साथ अहिंसा की राह पर चलता हुए अपना जीवन व्यतीत करता है, वह सबसे सुखी रहता है। ऐसे व्यक्ति का जीवन हमेशा प्रेम भाव के साथ-साथ अच्छे कामों में व्यतीत होता है।
कैसे मिलेगी जीवन में सफलता? जानिये प्रसिद्द ज्योतिषगुरु से केवल 251 रुपये में। (विज्ञापन)