फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भगवान श्रीकृष्ण की केवल इस तस्वीर को लगाने से घर में होगी धन की वर्षा

Sat, 24 Aug 2019 12:33 PM IST
प्रशांत राय धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Sat, 24 Aug 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
Janmashtami 2019 know about the benefits of lord krishna pictures in hindi
lord krishna - फोटो : Social Media

शनिवार यानी कि 24 अगस्त को पूरे देशभर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। कृष्ण का जन्मदिन नई खुशियां लेकर आता है। प्यार का संदेश देने वाले भगवान श्रीकृष्ण से संबंधित कुछ आसान उपाय अपनाकर आप अपने जीवन में नई उमंग, प्रेम और उत्साह का संचार कर सकते हैं। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप बाल गोपाल की घरों में तस्वीरों को लगाकर सुख-समृद्धि पा सकते हैं।

Janmashtami 2019 know about the benefits of lord krishna pictures in hindi
भगवान कृष्ण - फोटो : Social media

वास्तु के मुताबिक घर में भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर लगाना बहुत ही शुभ माना गया है। घर में वासुदेव द्वारा कान्हा को टोकरी में लेकर नदी पार करने वाला चित्र जरूर लगाएं। इससे कई सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। साथ ही कान्हा का माखन खाते हुए चित्र किचन में जरूर लगाएं। ऐसा माना जाता है कि ये तस्वीर लगाने से भंडार भरा रहता है। 

Janmashtami 2019 know about the benefits of lord krishna pictures in hindi
lord krishna - फोटो : pixabay

वैसे तो श्यनकक्ष में किसी भी देवी-देवता का चित्र नहीं लगाना चाहिए। लेकिन आप श्रीकृष्ण और राधा का तस्वीर लगा सकती हैं। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि महाभारत की किसी भी तरह की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण का बांसुरी बहुत पसंद है। बांसुरी को घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Janmashtami 2019 know about the benefits of lord krishna pictures in hindi
कृष्ण जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला

बांसुरी से वास्तु दोष दूर होता है। अगर घर की एक सीध में तीन दरवाजे मौजूद हैं तो इस वास्तु दोष को दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर दो बांसुरी लगाएं। घर में अगर कोई रोगी है तो उसके तकिए के नीचे बांस की बांसुरी रख दें। ऐसा करना शुभ माना जाता है। 

विज्ञापन
Janmashtami 2019 know about the benefits of lord krishna pictures in hindi
krishna janmashtami - फोटो : PTI

भगवान श्रीकृष्ण को मोर पंख सबसे ज्यादा पसंद है। इसलिए भगवान श्रीकृष्ण को मोर पंख अर्पित करने वाले भक्तों पर विशेष कृपा होती है। जन्माष्टमी की रात को तकिए के नीचे मोर पंख रखें। ऐसा करने से कालसर्प दोष दूर होता है। घर में मोरपंख रखने से सुख-शांति आती है। साथ ही पर्स में मोरपंख रखने से पर्स कभी खाली नहीं होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed