फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Yoga Day 2020: 21 जून को मनाया जाता है विश्व योग दिवस, जानें कैसे हुई थी शुरूआत

Sun, 21 Jun 2020 08:00 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Sun, 21 Jun 2020 08:00 AM IST
विज्ञापन
International Yoga Day know history and significance
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2020 - फोटो : अमर उजाला
World Yoga Day: हर साल 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है। योग मूलतः भारतीय दर्शन है और भारत की पहल से ही योग दिवस संपूर्ण विश्व में मनाया जाता है। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में संयुक्त राष्ट्र की महासभा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाने का प्रस्ताव रखा था। प्रधानमंत्री मोदी के इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मनाने की आधिकारिक घोषणा की थी।
International Yoga Day know history and significance
योग दिवस का महत्व - फोटो : सोशल मीडिया
योग दिवस का महत्व

योग केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहने का माध्यम नहीं है। बल्कि यह एक दर्शन है, जिसका आयाम व्यापक है। इसके प्रणेता महर्षि पतंजलि हैं। योग दर्शन छह दर्शनों (षड्दर्शन) में से एक है। इस दर्शन का उद्देश्य मनुष्य को वह मार्ग दिखाना है जिस पर चलकर वह जीवन के परम लक्ष्य की प्राप्ति कर सके। योग के माध्यम से व्यक्ति आत्म-साक्षरता से होकर के परमात्मा से जुड़ता सकता है। मनुष्य की आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने का काम योग करता है। योग के माध्यम से मनुष्य अपने मन पर नियन्त्रण रखकर जीवन में सफल हो सकता है।

International Yoga Day know history and significance
योग दिवस का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इस वजह से 21 जून को मनाया जाता है योग दिवस

21 जून को ही योग दिवस क्यों मनाया जाता है। इस सवाल का जवाब ज्योतिष विज्ञान में मिलता है। 21 जून का दिन उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन है, जिसे ग्रीष्म संक्रांति भी कह सकते हैं। भारतीय संस्कृति के दृष्टिकोण से, ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन हो जाता है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, सूर्य के दक्षिणायन का समय आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने में बहुत लाभकारी माना जाता है। इसी कारण 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Yoga Day know history and significance
सूर्य ग्रहण 2020 - फोटो : SOCIAL MEDIA
इस बार योग दिवस पर लग रहा है ग्रहण

इस बार विश्व योग दिवस पर सूर्य ग्रहण का साया रहेगा। सूर्य ग्रहण बैसाख अमावस्या तिथि पर मिथुन राशि और मृगशिरा नक्षत्र में लगेगा। मिथुन बुध ग्रह की राशि है और मृगशिरा नक्षत्र का स्वामी मंगल ग्रह है। ग्रहण का सर्वाधिक प्रभाव मिथुन राशि पर पड़ेगा। यह सूर्य ग्रहण सुबह 10 बजकर 13 मिनट से दोपहर 1 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। ग्रहण की कुल अवधि लगभग 3 घंटे की रहेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed