{"_id":"5eedc01195ffec383059ef35","slug":"international-yoga-day-2020-know-the-proper-yog-vidhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"International Yoga Day 2020: सूर्य ग्रहण पर इस प्रकार से करें योग, शरीर और मन रहेगा फिट","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
International Yoga Day 2020: सूर्य ग्रहण पर इस प्रकार से करें योग, शरीर और मन रहेगा फिट
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुस्तम राणा
Updated Sun, 21 Jun 2020 06:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
21 जून को प्रति वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस बार योग दिवस दो प्रकार से भिन्न है। पहला इस साल कोरोना वायरस के चलते सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं हो रहे हैं। दूसरा इस बार योग दिवस के मौके पर सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि सूर्य ग्रहण और कोरोना काल के समय आपको घर पर योग किस प्रकार से करना है।
2 of 5
मन और शरीर को रखें स्थिर
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। 21 जून को सुबह 9 बजकर 15 मिनट से सूर्य ग्रहण लग रहा है जो दोपहर 3 बजकर 4 मिनट में खत्म होगा। कोशिश करें कि ग्रहण लगने से पूर्व ही आप योग करें, हालांकि ग्रहण के दौरान भी योग किया जा सकता है। परंतु ध्यान रहे योग करने के लिए बाहर न जाएं। घर पर ही करें।
3 of 5
योग
- फोटो : social media
योग अभ्यास से पूर्व शौच की क्रिया संपन्न कर लें। दरअसल, शौच का अर्थ शोधन होता है और यह योग अभ्यास से पूर्व अवश्य ही करना चाहिए। इससे आपका मन और शरीर दोनों ही शुद्ध हो जाता है। योग के लिए स्थान का चयन बेहद ही जरूरी है। योगाभ्यास करने के लिए ऐसा स्थान चुनें जहां शांत वातावरण हो। किसी प्रकार का शोरगुल न हो। शरीर और मन को शिथिल करने के लिए यह जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
योग दिवस
- फोटो : ANI
योगाभ्यास खाली पेट करना चाहिए। हां यदि योग के दौरान कमजोरी महसूस हो रही है तो गुनगुने पानी में थोड़ा सा शहद मिलाकर उसे ग्रहण करना चाहिए। योग के लिए बिछावन का प्रयोग जरूर करें। इसके लिए चटाई, दरी अथवा योगा मैट का प्रयोग करें। योग के दौरान हल्के और खींचाव वाले वस्त्र धारण करें। यदि आपको थकान है, बीमारी है अथवा आप तनाव की स्थिति में हैं तो योग न करें। वहीं महिलाओं में गर्भावस्था या मासिक धर्म के समय योग करने से पहले किसी चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।
विज्ञापन
5 of 5
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2020
- फोटो : अमर उजाला
योग अभ्यास आरामदायक स्थिति में करें। इसे शरीर एवं श्वास-प्रश्वास की सजगता के साथ धीरे-धीरे शुरू करें। इस दौरान अपने श्वास-प्रश्वास की गति को न तोड़ें। श्वसन की क्रिया नाक से करें। योग करते समय शरीर स्थिर होना चाहिए और योग अपनी शारीरिक और मानसिक क्षमता के अनुसार ही करें। योग समाप्त होने के आधे घंटे बाद स्नान करना चाहिए। इसके बाद भोजन करना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।