{"_id":"59e59e944f1c1b9f678b6156","slug":"diwali-2017-use-these-5-items-during-lakshmi-puja","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diwali 2017: लक्ष्मी पूजन में जरूर शामिल करें ये 5 चीजें, दूर होगी धन की किल्लत ","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
Diwali 2017: लक्ष्मी पूजन में जरूर शामिल करें ये 5 चीजें, दूर होगी धन की किल्लत
Tue, 17 Oct 2017 01:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 17 Oct 2017 01:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
लक्ष्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिवाली की पूजा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। दिवाली पर पूरी श्रद्धा और विधि-विधान से देवी लक्ष्मी की पूजा करने पर इसका शुभ फल पूरे साल मिलता है। माता लक्ष्मी की पूजन में किन-किन चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए उसका विशेष ध्यान रखना चाहिए। इससे पूरे साल माता लक्ष्मी अपने भक्तों पर कृपा बरसाती रहती है।
अपने घर में माता लक्ष्मी के स्वागत के लिए मुख्य दरवाजे पर आम, पीपल और अशोक के पत्तों का तोरण द्वार जरूर बनाना चाहिए। मुख्य दरवाजे पर तोरण लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती हैं।
3 of 5
लक्ष्मी
दिवाली के रात लक्ष्मी पूजन में पीली कौड़ियों को रखना शुभ होता है। शास्त्रों में कौड़ियों को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। पूजा के बाद इन कौड़ियों को तिजोरी में रखना चाहिए ताकि सालभर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लक्ष्मी
माता लक्ष्मी को मिठाई के साथ खीर का प्रसाद चढ़ाना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार माता लक्ष्मी प्रिय व्यंजन खीर होता है और इसको पूजा में शामिल करने पर घर में सुख-समृद्धि आती है।
विज्ञापन
5 of 5
लक्ष्मी
लक्ष्मी पूजा की जगह, मुख्य द्वार और आंगन में रंगों से धार्मिक चिह्न जैसे कमल, स्वास्तिक, कलश, फूलपत्ती आदि से रंगोली बनाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि देवी लक्ष्मी रंगोली की ओर जल्दी आकर्षित होती हैं और अपनी कृपा उस घर बनाए रखती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।