फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाणक्य नीति: दुनिया में सबसे कीमती हैं ये तीन चीजें, इनके सामने हीरे, मोती, सोना कुछ भी नहीं

Tue, 06 Oct 2020 06:14 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजालां
धर्म डेस्क, अमर उजालां Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 06 Oct 2020 06:14 AM IST
विज्ञापन
Chanaya Niti these three things are priceless in this world
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media

Chanaya Niti: आचार्य चाणक्य बहुत विद्वान, दार्शनिक, दूरदृष्टा और रणनीतिकार थे। उन्होंने चाणक्य नीति में अपने ज्ञान और अनुभव को साहित्य के रूप में संग्रहित किया है। यह नीति ग्रंथ दुनिया के लिए एक अतुलनीय मार्गदर्शिका है, जिसकी मदद से व्यक्ति कामयाबी की बुलंदियों को छू सकता है। इस नीति शास्त्र में आचार्य चाणक्य ने एक श्लोक में तीन चीजों को दुनिया की सबसे कीमती चीज माना है। आइए जानते हैं चाणक्य के अनुसार कौनसी चीज हैं जो हीरे मोदी से भी बढ़कर हैं।

Chanaya Niti these three things are priceless in this world
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
चाणक्य नीति का श्लोक
पृथिव्यां त्रीणि रत्नानि जलमन्नं सुभाषितम् ।
मूढैः पाषाणखण्डेषु रत्नसंज्ञा विधीयते ॥
Chanaya Niti these three things are priceless in this world
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media

अर्थात पृथ्वी के सभी रत्नों में जल, अन्न और मधुर वचन सबसे बहुमूल्य रत्न हैं। इनके सामने हीरा, मोती, पन्ना और सोना महज पत्थर के समान हैं। पृथ्वी में जल की मात्रा सर्वाधिक है। लेकिन पीने योग्य पानी बहुत कम है। इसलिए चाणक्य यह जानते थे कि पानी कितना अनमोल है। जल के बिना मनुष्यों का जीवन संभव नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanaya Niti these three things are priceless in this world
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

इसी प्रकार है मनुष्य के पोषण के लिए अन्न कितना आवश्यक है। जल एवं अन्न से इंसान अपने जीवन की रक्षा कर पाता है, इससे उसके प्राणों की रक्षा होती है, शरीर का पोषण होता है और बल-बुद्धि में बढ़ोतरी होती है।

विज्ञापन
Chanaya Niti these three things are priceless in this world
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

इसके अलावा वे कहते हैं कि मधुर वचनों से इंसान चाहे तो शत्रुओं को भी जीतकर अपना बना सकता है। इसलिए यह रत्न अत्यंत बहुमूल्य हैं। चाणक्य कहते हैं कि जो इंसान इन रत्नों को छोड़कर पत्थरों के पीछे दौड़ते हैं, उनका पूरा जीवन कष्टों से भर जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed