फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti in Hindi: वैवाहिक सुख पाने के लिए चाणक्य की इन 4 बातों को कभी न भूलें

Mon, 05 Oct 2020 07:14 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 05 Oct 2020 07:14 AM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti in Hindi remember these 4 things for happy married life
चाणक्य नीति के अनुसार ऐसे बनाएं अपने दांपत्य जीवन को सुखी - फोटो : iStock

Chanakya Niti in Hindi: चाणक्य नीति में इस बात का उल्लेख है कि दांपत्य जीवन को किस प्रकार से सुखी बनाया जा सकता है। दांपत्य जीवन का सुख पाना तभी संभव है जब पति-पत्नी के रिश्ते अच्छे हों। दोनों एक-दूसरे की भावनाओं को समझते हुए साथ चलें। दोनों एक-दूसरे का सम्मान करें। लेकिन अगर दोनों के बीच रिश्ते खराब हों तो दांपत्य जीवन ही नहीं दो परिवारों में कलह की स्थिति देखने को मिलती है। लेकिन अगर इंसान चाणक्य नीति में बताई गई इन चार बातों का पालन करें लें दांपत्य जीवन में सुख-शांति बरकरार रहेगी। 

Chanakya Niti in Hindi remember these 4 things for happy married life
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media

पति-पत्नी में प्रेम और सौहार्द हो तो घर में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आती है और घर का वातावरण सुखमय बना रहता है। अगर वैवाहिक जीवन में प्रेम और सोहार्द में कमी आ जाए तो घर का माहौल खराब होने लगता है। इसलिए आचार्य चाणक्य के अनुसार पति-पत्नी के रिश्ते में प्रेम और सौहार्द का होना बहुत जरूरी है।

Chanakya Niti in Hindi remember these 4 things for happy married life
चाणक्य नीति - फोटो : Social media

आचार्य चाणक्य की नीतियों के अनुसार वैवाहिक जीवन को मजबूत बनाने के लिए पति-पत्नि को साथ में समय व्यतीत करना चाहिए। ऐसा करने से आपका रिश्ता मजबूत होगा। पति-पत्नि के रिश्ते में दूरियां नहीं आनी चाहिए। अगर पति-पत्नी के बीच दूरियां बढ़ने लग जाएं तो इसका असर घर-परिवार पर भी पड़ने लगता है और घर-परिवार में भी कई तरह की समस्याएं आने लगती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti in Hindi remember these 4 things for happy married life
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media

आचार्य चाणक्य की नीतियों के अनुसार अगर पति-पत्नी एक दूसरे की जरूरतों को नजरअंदाज करेंगे तो रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगेंगी। पति-पत्नी का रिश्ता पवित्र होता है, इस रिश्ते को कायम रखने के लिए एक दूसरे की जरूरतों को समझना बहुत जरूरी है। एक-दूसरे की भावनाओं को समझकर कार्य करना बेहद जरूर होता है। 

विज्ञापन
Chanakya Niti in Hindi remember these 4 things for happy married life
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media

आचार्य चाणक्य के अनुसार पति-पत्नी एक रथ के दो पहिए हैं। जिस प्रकार रथ तब ही चल सकता है जब उसके दोनों पहिए ठीक से चलेंगे, वैसे ही वैवाहिक जीवन भी तब ही चल पाएगा जब पति-पत्नि मिलकर कार्य करेंगे। पति-पत्नी के रिश्ते में प्रतिस्पर्धा की भावना नहीं होनी चाहिए। अगर पति-पत्नी में एक दूसरे को लेकर प्रतिस्पर्धा की भावना आ जाए तो रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed