फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाणक्य नीति: मांसाहार से भी दस गुना ज्यादा ताकतवर होती है ये चीज, अच्छे स्वास्थ्य के लिए करें सेवन

Sat, 08 May 2021 10:53 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 08 May 2021 10:53 AM IST
विज्ञापन
chanakya niti tips healthy diet for good health
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

आचार्य चाणक्य के द्वारा लिखित कई शास्त्र हैं, जिसमें से उनके द्वारा लिखे गए नीति शास्त्र की बातें आज भी बहुत लोकप्रपिय हैं। नीति शास्त्र में बताई गई बातें मनुष्य के  जीवन को सरल एवं सुगम बनाती हैं। नीति शास्त्र की बातें व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। चाणक्य नीति में जीवन के हर पहलु से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया गया है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने और लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्वस्थ रहना बहुत आवश्यक होता है, इसलिए चाणक्य कहते हैं कि मनुष्य को भोजन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। नीति शास्त्र में स्वस्थ्य रहने के लिए भी महत्वपूर्ण बातें बताई हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

chanakya niti tips healthy diet for good health
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
अन्नाद्दशगुणं पिष्टं पिष्टाद्दशगुणं पयः 
पयसोऽष्टगुणं मांसं मांसाद्दशगुणं घृतम्

आचार्य चाणक्य इस श्लोक में सर्वप्रथम बताते हैं कि व्यक्ति के जीवन के लिए अनाज बहुत पुष्टिवर्धक होता है और पीसा हुआ अनाज यानी सबसे ज्यादा ताकतवर आटा होता है, क्योंकि इससे बनी रोटी खाने के बाद व्यक्ति पूरे दिन ऊर्जावान बना रहता है। रोटी खाने से पाचन तंत्र सही रहता है जिससे पेट से जुड़ी परेशानियां नहीं होती हैं और मनुष्य की सेहत अच्छी रहती है।

chanakya niti tips healthy diet for good health
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

नीति शास्त्र के अनुसार आटे से भी ज्यादा ताकत दूध प्रदान करता है। यह आटे से दस गुना ज्यादा शक्ति प्रदान करता है। दूध को संपूर्ण आहार भी कहा जाता है। प्रतिदिन दूध पीने से शरीर पुष्ट होता है और शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी की पूर्ति भी होती है। प्रतिदिन दूध पीने से हड्डियां मजबूत रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
chanakya niti tips healthy diet for good health
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

दूध से आठ गुणा ज्यादा ताकतवर मांसाहार को कहा गया है लेकिन मांसाहार से भी 10 गुणा ज्यादा ताकतवर घी होता है। प्रतिदिन शुद्ध घी का सेवन करने वाले की हड्डियां मजबूत बनी रहती हैं। शरीर पुष्ट होता है, इसलिए व्यक्ति को अपने खाने में प्रतिदिन घी अवश्य शामिल करना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed