फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की ये नीतियां दिला सकती है आपको सफलता

Sun, 24 Jul 2022 06:27 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 24 Jul 2022 06:27 AM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti These policies of Acharya Chanakya can give you success
Chanakya Niti for Success - फोटो : अमर उजाला

Chanakya Niti for Success: चाणक्य का जन्म एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। चाणक्य को  कौटिल्य या विष्णुगुप्त के नाम से भी जाना जाता है। वह मौर्य साम्राज्य के संस्थापक चंद्रगुप्त मौर्य के शासनकाल में  मंत्री थे। वह एक महान विचारक, अर्थशास्त्री, न्यायविद और शाही सलाहकार और दार्शनिक थे और उनकी शिक्षाओं को दो पुस्तकों- अर्थशास्त्र और चाणक्य नीति में एक साथ रखा गया है। अर्थशास्त्र को चाणक्य का प्रशिक्षण मैनुअल माना जाता है जिसके द्वारा उन्होंने चंद्रगुप्त को एक नागरिक से एक सम्राट में बदल दिया।  उनकी बुद्धिमत्ता पर कोई सवाल नहीं उठा सकता। वह कोई योद्धा नहीं था, लेकिन उन्होंने अपनी चतुराई और कूटनीति से बड़े से बड़े युद्ध में विजय प्राप्त की। आचार्य चाणक्य के चाणक्य नीति में कही गई बातें आज के समय में भी काफी कारगर सिद्ध होती हैं। उनकी नीतियां आपको जीवन में अपने लिए सही मार्ग चुनने में भी मददगार साबित हो सकती हैं। जीवन को सफल बनाने के लिए चाणक्य ने अपनी नीतियों में क्या बताया है आइए जानते हैं इसके बारे में। 

Chanakya Niti These policies of Acharya Chanakya can give you success
ये नीतियां बना सकती हैं आपको सफल - फोटो : istock

अपनी पुरानी गलतियों पर पछताने की जगह उनसे सीख लेने का प्रयास करें। बीती बातों से पछताने से अच्छा है गलतियों से सबक लेकर भविष्य को सुधारें। 

Chanakya Niti These policies of Acharya Chanakya can give you success
ये नीतियां बना सकती हैं आपको सफल - फोटो : istock

कभी भी धन के मोह में न पड़ें। ऐसा धन किसी काम का नहीं जो ज्यादा तकलीफ सहने, दुश्मन की चाटुकारिता करने से मिले। इस प्रकार के धन का लालच न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti These policies of Acharya Chanakya can give you success
ये नीतियां बना सकती हैं आपको सफल - फोटो : Amar Ujala

यदि आप गुणों से परिपूर्ण हैं और योग्य हैं तो आपको किसी के अधीन रहने की आवश्यकता नहीं है। आपके गुण और योग्यता लोगों तक स्वतः ही पहुंच जाएगी। 

विज्ञापन
Chanakya Niti These policies of Acharya Chanakya can give you success
ये नीतियां बना सकती हैं आपको सफल

खुद की गलतियों से सीखना अच्छी बात है लेकिन कभी कभी । आचार्य चाणक्य कहते हैं कि हमेशा दूसरों की गलतियों से सीखना चाहिए क्योंकि आप अगर खुद गलतियां करके सीखते रहेंगे तो सारी उम्र सीखने में ही निकाल जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed