फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: ऐसे स्वभाव वाले लोगों को गलती से भी न दें कोई सलाह, वरना बन जाएंगे आपके दुश्मन

Wed, 20 Jul 2022 04:00 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 20 Jul 2022 04:00 PM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti For Life Never Give Advice To These People According To Chanakya In Hindi
Chanakya Niti: ऐसे स्वभाव वाले लोगों को गलती से भी न दें कोई सलाह - फोटो : amar ujala

Chanakya Niti in Hindi: महान दार्शनिक, सलाहकार और राजनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में जीवन से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया है। चाणक्य की ये बातें मनुष्य को जीवन में सफलता पाने के लिए प्रेरित करती हैं। यही वजह है कि आज भी लोग चाणक्य नीति की बातों का पालन करते हैं। आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में जीवन के हर क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया है। कहा जाता है कि अगर इन बातों को ध्यान में रखा जाए तो व्यक्ति समस्याओं से तो बच सकता है। साथ ही एक संतुष्ट और सफल जीवन भी व्यतीत कर सकता है। इसके अलावा आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में कुछ ऐसे लोगों के बारे में भी जिक्र किया जिन्हें कभी किसी बात पर सलाह नहीं देनी चाहिए। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि ऐसे लोग सही बात का भी गलत मतलब निकाल लेते हैं, इसलिए ऐसे लोगों को सलाह देना पूरी तरह व्यर्थ है। यदि आप ऐसे लोगों को सलाह देंगे तो इनके सबसे बड़े दुश्मन बन जाएंगे। आइए जानते हैं किन लोगों को सलाह देने से बचाना चाहिए... 

Chanakya Niti For Life Never Give Advice To These People According To Chanakya In Hindi
Chanakya Niti: ऐसे स्वभाव वाले लोगों को गलती से भी न दें कोई सलाह - फोटो : amarujala

मूर्ख व्यक्ति
चाणक्य नीति के अनुसार, मूर्ख व्यक्ति को उपदेश नहीं देना चाहिए, क्योंकि मुर्ख व्यक्ति को उपदेश देना पूरी तरह से व्यर्थ होता है। उपदेश हमेशा ऐसे व्यक्ति को देना चाहिए जो उसे समझ सके। ज्ञान की बातें समझना मूर्खों के बस की बात नहीं होती है।

Chanakya Niti For Life Never Give Advice To These People According To Chanakya In Hindi
Chanakya Niti: ऐसे स्वभाव वाले लोगों को गलती से भी न दें कोई सलाह - फोटो : अमर उजाला

गलत व्यक्ति
जो लोग स्वभाव से ही गलत होते हैं, उन लोगों को अच्छा व्यक्ति हमेशा अपना दुश्मन नजर आता है। चाणक्य नीति के अनुसार, ऐसे लोग हमेशा छल कपट करने की कोशिश करते हैं। यदि आपने इनके सामने कोई अच्छी बात कह दी, तो ये आपको हर हाल में गलत साबित करने की कोशिश करेंगे। इसलिए ऐसे लोगों को सलाह देने का कोई फायदा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti For Life Never Give Advice To These People According To Chanakya In Hindi
Chanakya Niti: ऐसे स्वभाव वाले लोगों को गलती से भी न दें कोई सलाह - फोटो : अमर उजाला

लालची व्यक्ति 
चाणक्य नीति के अनुसार, लालची व्यक्ति को सलाह देने का कोई फायदा नहीं। इन्हें सलाह देना मतलब इन्हें अपना दुश्मन बनाना है। ऐसे लोग हर कार्य धन के लालच में ही करते हैं। लालच और लोभ के चक्कर में ये लोग गलत मार्ग पर चलने में भी परहेज नहीं करते। 

विज्ञापन
Chanakya Niti For Life Never Give Advice To These People According To Chanakya In Hindi
Chanakya Niti: ऐसे स्वभाव वाले लोगों को गलती से भी न दें कोई सलाह - फोटो : अमर उजाला

शक करने वाले
किसी भी रिश्ते में शक को जगह नहीं देनी चाहिए। यदि पति या पत्नी एक दूसरे पर शक करने वाले हों, तो ऐसे लोगों से हमेशा दूर ही रहें। ऐसे लोग समझाने या रोक-टोक करने पर सलाह देने वाले को ही अपना दुश्मन मान लेते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed