फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: दुश्मन से भी ज्यादा खतरनाक होते हैं ऐसे लोग, जरूरत पड़ने पर भी ना लें इनकी मदद

Tue, 06 Sep 2022 08:57 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 06 Sep 2022 08:57 AM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti These 3 People are More Dangerous Than Enemy Know How to Treat
दुश्मन से भी ज्यादा खतरनाक होते हैं ऐसे लोग - फोटो : अमर उजाला

Chanakya Niti for Life: चाणक्य नीति प्राचीन भारत के महान रणनीतिकार, विद्वान, शिक्षक, सलाहकार और अर्थशास्त्री चाणक्य द्वारा लिखी गई थी। मौर्य वंश की सफलता के पीछे चाणक्य की ही कूटनीति थी। महान रणनीतिकार और अर्थशास्त्री चाणक्य ने अपनी नीतियों के बल पर नंद वंश को नष्ट कर दिया था और एक साधारण बच्चे चंद्रगुप्त मौर्य को अपनी नीतियों के कारण मगध का सम्राट बना दिया था। चाणक्य को न केवल राजनीति बल्कि समाज के हर विषय का भी गहन ज्ञान और अंतर्दृष्टि थी। इसे बड़े पैमाने पर चाणक्य के सबसे महान कार्यों में से एक माना जाता है और आज भी कई महान शासकों, नेताओं और प्रसिद्ध हस्तियों द्वारा इसका अनुसरण किया जाता है। चाणक्य नीति में कई ऐसी बातें बताई गई हैं, जिसका अगर व्यक्ति ने अनुसरण किया तो वह कभी भी निराश नहीं रहता। चाणक्य नीति के अनुसार मनुष्य को जीवन में अपने दुश्मनों की पहचान आनी चाहिए।  हमारे आसपास कुछ ऐसे लोग भी रहते हैं, जो दुश्मन से भी खतरनाक होते हैं। आइए जानते हैं ऐसे कौन से लोग हैं जिनसे दूरी बनानी आवश्यक है। 

Chanakya Niti These 3 People are More Dangerous Than Enemy Know How to Treat
दुश्मन से भी ज्यादा खतरनाक होते हैं ऐसे लोग - फोटो : amar ujala

किन लोगों से बनानी चाहिए दूरी 
आचार्य चाणक्य ने एक श्लोक के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है कि जीवन में किन दुश्मनों से गलती से भी मदद नहीं लेनी चाहिए। श्लोक इस प्रकार है-
नैव पश्यति जन्मान्धः कामान्धो नैव पश्यति ।
मदोन्मत्ता न पश्यन्ति अर्थी दोषं न पश्यति ।।
भावार्थ-
जिस प्रकार जन्म से अंधा व्यक्ति कुछ नहीं देख सकता, ठीक उसी  प्रकार काम व क्रोध नशे में चूर व्यक्ति इसके सिवा और कुछ नहीं देखता है। वहीं स्वार्थी व्यक्ति भी किसी में कोई दोष नहीं देखता है। उसके लिए सभी एक समान है. इसलिए जो व्यक्ति स्वार्थ में लिप्त है उससे कभी दोस्ती नहीं रखनी चाहिए। 
 

Chanakya Niti These 3 People are More Dangerous Than Enemy Know How to Treat
दुश्मन से भी ज्यादा खतरनाक होते हैं ऐसे लोग - फोटो : istock

क्रोधी व्यक्ति से रहें दूर 
आचार्य चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति क्रोधी होते हैं और कामी होते हैं या कह लीजिए काम और क्रोध के नशे में होते हैं उनकी गलती से भी मदद नहीं लेनी चाहिए। ऐसे लोग अपनी इच्छापूर्ति के लिए दूसरे को हमेशा नुकसान पहुंचाते हैं। उन्हें ऐसा करने से खुशी मिलती है। ऐसे लोगों की दुश्मनी भी ठीक नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti These 3 People are More Dangerous Than Enemy Know How to Treat
दुश्मन से भी ज्यादा खतरनाक होते हैं ऐसे लोग - फोटो : istock

ईर्ष्यालू लोगों से दूरी 
चाणक्य के नीति शास्त्र के अनुसार जो व्यक्ति दुष्ट और लालची होते हैं वह दूसरों की उन्नति देखकर जलते हैं इसिलीये ऐसे लोगों की जीवन में काभी मदद नहीं लेनी चाहिए। ऐसे लोग ऊपर से जरूर दिखाएंगे कि वह आपकी मदद कर रही हैं लेकिन अंदर ही अंदर आपके काम को खराब करने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
Chanakya Niti These 3 People are More Dangerous Than Enemy Know How to Treat
दुश्मन से भी ज्यादा खतरनाक होते हैं ऐसे लोग - फोटो : istock

स्वार्थी व्यक्ति से रखें दूरी
चाणक्य नीति के अनुसार स्वार्थी व्यक्ति जीवन में अपने लाभ के अलावा किसी भी बात का विचार नहीं करता है। और अपने स्वार्थ के लिए दूसरों को फंसा देते हैं। इसलिए इनसे दूर रहने में ही भलाई है। ऐसा व्यक्ति जीवन में आपकी कभी भी मदद नहीं करेगा बल्कि अपना लाभ ही ढूंढेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed