फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: समय से पहले ही ढल जाती है ऐसे लोगों की आयु, जानें क्या कहती है चाणक्य नीति

Wed, 27 Apr 2022 10:00 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 27 Apr 2022 10:00 AM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti Such people become old prematurely know what Chanakya Niti says
चाणक्य नीति - फोटो : अमर उजाला

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों के जरिए मनुष्य को बहुत ही जरूरी और कड़े संदेश दिए हैं। चाणक्य के नीति शास्त्र में जीवन के हर पहलू पर नीतियां बनाई है और आम आदमी तक पहुंचाई हैं। चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र के जरिए  पाप-पुण्य, कर्तव्य और अधर्म-धर्म के बारें में बताया है इनकी नीतियों के जरिए व्यक्ति अपने जीवन को बेहतरीन बना सकता हैं। चाणक्य नीति में ऐसी कई बातें बताई गई हैं, जिनका पालन करने से आप किसी भी समस्या से बाहर आ सकते हैं। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र के चौथे अध्याय में बताया है कि किन कारणों से बुढ़ापा जल्दी आ जाता है। नीति शास्त्र के चौथे अध्याय के 17वें श्लोक में स्त्री, पुरुष और घोड़े के बुढ़ापे में बताया है। चाणक्य ने एक श्लोक के जरिए बताया है कि आखिर लोग कैसे जल्दी बूढ़े हो जाते हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से-

Chanakya Niti Such people become old prematurely know what Chanakya Niti says
आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र के चौथे अध्याय में बताया है कि किन कारणों से बुढ़ापा जल्दी आ जाता है। - फोटो : amar ujala

चाणक्य नीति के चौथे अध्याय का 17वां श्लोक
अधवा जरा मनुष्याणां वाजिनां बन्धनं जरा।
अमैथुनं जरा स्त्रीणां वस्त्राणामातपो जरा।।

Chanakya Niti Such people become old prematurely know what Chanakya Niti says
यात्रा की थकान व अव्यवस्थित खान-पान व्यक्ति के शरीर पर विपरीत असर डालता है।

चाणक्य नीति के चौथे अध्याय के सत्रहवें श्लोक में लिखा है कि जो व्यक्ति हमेशा यात्रा करते हैं, वे नियमित न होने के कारण वे जल्दी बुढ़ापे का शिकार हो जाते हैं। यात्रा की थकान व अव्यवस्थित खान-पान व्यक्ति के शरीर पर विपरीत असर डालता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti Such people become old prematurely know what Chanakya Niti says
यदि मनुष्य ने घोड़े को पालतू बना लिया है और उसे सदा बांध कर रखता है तो वह जल्द ही बूढ़ा हो जाता है। - फोटो : Pixabay

घोड़ा स्वच्छंद विचरण करने वाला प्राणी हो जाता है। यहां तक कि एक कहावत यह भी है कि घोड़ा कभी बूढ़ा नहीं होता। लेकिन यदि मनुष्य ने घोड़े को पालतू बना लिया है और उसे सदा बांध कर रखता है तो वह जल्द ही बूढ़ा हो जाता है। क्योंकि यह इसकी शारीरिक प्रकृति के प्रतिकूल है। 

विज्ञापन
Chanakya Niti Such people become old prematurely know what Chanakya Niti says
अगर पति अपनी पत्नी को शारीरिक सुख न दे तो संतुष्ट नहीं होती है और वह बूढ़ी हो जाती है।

स्त्रियों के बारे में आचार्य ने अपनी नीति में जो वर्णित किया है वो थोड़ा अटपटा है, लेकिन सत्य है। अगर पति अपनी पत्नी को शारीरिक सुख न दे तो संतुष्ट नहीं होती है और वह बूढ़ी हो जाती है। इसी तरह से मनुष्य के कपड़े धूप के कारण जल्दी फट जाते हैं अर्थात धूप उन्हें जल्दी बूढ़ा कर देती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed