फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: इन जगहों पर ठहरने से होता है नुकसान, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति

Tue, 19 Jul 2022 06:16 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 19 Jul 2022 06:16 AM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti Quotes of Life Staying in these places causes damage it may be difficult all in Hindi
Chanakya Niti about Life - फोटो : अमर उजाला

Chanakya Niti about Life: रणनीतिकार और अर्थशास्त्री आचार्य चाणक्य ने एक नीति शास्त्र की रचना की है। अपनी नीति शास्त्र में उन्होंने जीवन के हर पहलू के बारे में विस्तार से बताया है। अपनी इन नीतियों के जरिए आचार्य चाणक्य ने मनुष्य को जरूरी और कड़े संदेश भी दिए हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों के बल पर एक साधारण बालक चंद्रगुप्त को मधग का सम्राट बना दिया था। उन्होंने अपने नीतिशास्त्र में निजी जीवन, नौकरी, व्यापार, रिश्तें, मित्रता, शत्रु आदि जीवन के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए हैं। चाणक्य की नीतियों के जरिए कोई भी इंसान अपने जीवन को बेहतरीन बना सकता है। सिर्फ यही नहीं, आचार्य चाणक्य की नीतियां इतनी कारगर हैं आज भी व्यक्ति को किसी भी परेशानी या मुसीबत से निकलाने में मदद करती हैं। आचार्य ने इस ग्रंथ में जीवन की हर परिस्थिति का जिक्र किया है और उसको लेकर अपने अनुभव का निचोड़ सबके सामने रखा है। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में चार स्थानों का जिक्र किया है जहां कभी भी नहीं रुकना चाहिए अन्यथा आपके जीवन पर हानि पहुंच सकती है। 

Chanakya Niti Quotes of Life Staying in these places causes damage it may be difficult all in Hindi
हिंसा वाली जगह न रुकें - फोटो : BBC

हिंसा वाली जगह न रुकें 
आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र के माध्यम से उल्लेख किया है कि इस स्थान पर  हिंसा भड़कती है, दंगे होते हैं, उस स्थान पर कभी नहीं रहना चाहिए। भीड़ उपद्रव में बेकाबू होती है, यह कभी भी हमला कर सकती है, ऐसे में जान बचाकर भाग जाना ही समझदारी है। अगर आप लंबे समय तक ऐसी जगह पर रहते हैं, तो जान का खतरा होता है। साथ ही आप कानूनी कार्यवाही में भी फंस सकते हैं।

Chanakya Niti Quotes of Life Staying in these places causes damage it may be difficult all in Hindi
आक्रमण वाले स्थान पर रुकें - फोटो : Social Media

आक्रमण वाले स्थान पर रुकें 
आचार्य चाणक्य के अनुसार जब दूसरे राज्यों के राजा हमारे देश पर आक्रमण करते हैं तो ऐसे में वहां से चले जाना ही अच्छा होता है। नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। आज के दौर में इसे इस तरह से समझ लें कि अगर हमारा दुश्मन हम पर हमला कर दे तो वहां से तुरंत भाग जाना ही बेहतर है क्योंकि बिना रणनीति के आप उसका सामना नहीं कर पाएंगे।  ऐसे समय में दुश्मन पूरी तैयारी के साथ आता है। अगर जान बच जाती है, तो आप उससे फिर से मुकाबला कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti Quotes of Life Staying in these places causes damage it may be difficult all in Hindi
जहां की अर्थव्यवस्था ठीक न हो

जहां की अर्थव्यवस्था ठीक न हो 
चाणक्य के नीतिशास्त्र के अनुसार उस जगह को छोड़ देना बेहतर है, जहां अर्थव्यवस्था चरमरा गई है, जहां लोग खाने-पीने, रहने के संसाधनों के लिए तरस रहे हैं। लंबे समय तक ऐसी जगह पर रहने से खुद के साथ-साथ परिवार को भी नुकसान होता है।

विज्ञापन
Chanakya Niti Quotes of Life Staying in these places causes damage it may be difficult all in Hindi
जहां आपराधिक गतिविधि ज्यादा हो वहां न रुकें - फोटो : demo pic

जहां आपराधिक गतिविधि ज्यादा हो वहां न रुकें 
चाणक्य कहते हैं कि अगर कोई अपराधी आपके पास आकर खड़ा हो जाए तो उस जगह से हट जाना ही अच्छा है। इससे आपकी प्रतिष्ठा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और छवि भी खराब हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed