फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: पति-पत्नी के बीच ये 4 बातें बढ़ाती हैं प्यार, जानिए क्या है सुखद वैवाहिक जीवन का राज !

Sun, 17 Jul 2022 10:44 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 17 Jul 2022 10:44 AM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti quotes about husband wife Know the secret of happy married life
पति-पत्नी के बीच ये 4 बातें बढ़ाती हैं प्यार - फोटो : अमर उजाला

Chanakya Niti For Relationship: चाणक्य यानि कौटिल्य भारतीय इतिहास के सबसे महान दार्शनिक, सलाहकार और शिक्षक में से एक है। उन्होंने चंद्रगुप्त मौर्य को सत्ता में आने और भारतीय इतिहास के सबसे महान राजाओं में से एक बनाने में मदद की। आचार्य चाणक्य की पुस्तक, जिसे वर्तमान में चाणक्य नीति-शास्त्र के रूप में जाना जाता है , भारतीय इतिहास में कई राजाओं को प्रेरित करती है। चाणक्य नीति शास्त्र में 17 अध्याय हैं और प्रत्येक अध्याय में जीवन, दोस्ती, कर्तव्य, प्रकृति, पत्नी, बच्चों, धन, व्यवसाय और अन्य सभी चीजों के बारे में  उल्लिखित है जो मानव जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। कौटिल्य नीति सभी के लिए है, और कोई भी इसे पढ़ सकता है और अपने जीवन को सफल बना सकता है। आचार्य चाणक्य के नीति शास्त्र के अनुसार पति और पत्नी एक दूसरे के पूरक होते हैं। यदि उनमें से एक भी अपना हाथ खींच लेता है तो परिवार बिखरने से लगता है। घर में  क्लेश आरंभ हो जाती है। आचार्य चाणक्य के अनुसार परिवार की सुख-शांति पति-पत्नी के मधुर रिश्तों पर टिकी होती है। कहते हैं कि जिस घर में पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य नहीं होता वहां से लक्ष्मी तक रुष्ट होकर चली जाती हैं। ऐसे में पति और पत्नी दोनों को हई कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं क्या है वो खास बातें। 

Chanakya Niti quotes about husband wife Know the secret of happy married life
एक दूसरे की आवश्यकता को समझें - फोटो : Social media

एक दूसरे की आवश्यकता को समझें 
आचार्य चाणक्य के अनुसार पति और पत्नी को एक पार्टनर के तौर पर ही नहीं बल्कि एक दूसरे के मित्र बनकर भी रहना चाहिए। अच्छे दोस्त वही होते हैं जो एक दूसरे का ध्यान रखें, अच्छे और बुरे दोनों समय में। एक दूसरे की सभी आवश्यताओं को समझें। यदि ऐसा होता है तो पति पत्नी के रिश्ते में मजबूती आती है। 

Chanakya Niti quotes about husband wife Know the secret of happy married life
प्रतियोगिता की भावना न रखें - फोटो : istock

प्रतियोगिता की भावना न रखें 
आचार्य चाणक्य के अनुसार पति और पत्नी एक दूसरे के पूरक होने चाहिए, प्रतियोगी नहीं। पति-पत्नी एक गाड़ी के दो पहिये माने जाते हैं। एक खराब हुआ तो दूसरा अकेले गृहस्थी की गाड़ी नहीं खींच सकती। कोई भी काम पूरा करना है तो पति पत्नी को प्रतियोगी बनकर नहीं बल्कि एक टीम बनकर काम करना चाहिए। इससे उन्हें सरहाया भी जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti quotes about husband wife Know the secret of happy married life
धैर्यवान बनें

धैर्यवान बनें 
आचार्य चाणक्य अपने नीति शास्त्र में कहते हैं कि यदि व्यक्ति सफल वैवाहिक जीवन चाहता है तो इसके लिए आवश्यक है कि पति और पत्नी दोनों ही धैर्य बनाकर रखें। जीवन में कोई भी परिस्थिति आ जाए, पति और पत्नी दोनों को धैर्यता के लिए पति और पत्नी दोनों में धैर्य का होना बहुत जरूरी है। जीवन में पड़ने वाली विपरीत परिस्थितियों में धैर्य रखने वाले पति-पत्नी ही अपने जीवन को आगे बढ़ा पाते हैं।

विज्ञापन
Chanakya Niti quotes about husband wife Know the secret of happy married life
गोपनीयता का ध्यान रखें - फोटो : istock

गोपनीयता का ध्यान रखें
आचार्य चाणक्य अपने नीति शास्त्र में बताते हैं पट्टी और पत्नी के बीच कुछ राज रहने चाहिए। दोनों को ही इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उनका राज किसी तीसरे व्यक्ति तक न पहुंचे, अन्यथा पति-पत्नी में दरार आने की पूरी संभावना है। पति या पत्नी के बीच होने वाली बातों को अपने तक ही सीमित रखने वाले हमेशा सुखी रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed