फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: इन चार चीजों में महिलाएं होती हैं पुरुषों से भी आगे, चाणक्य नीति में है इसका उल्लेख

Mon, 19 Jul 2021 07:10 PM IST
संकल्प सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 19 Jul 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti In These four things women are ahead of men
चाणक्य नीति - फोटो : social media

आचार्य चाणक्य की गिनती भारत के श्रेष्ठतर विद्वान पुरुषों में की जाती है। इन्होंने अपने मुक्त विचारों और ज्ञान के बल पर इतिहास की धारा को ही बदल के रख दिया। आचार्य चाणक्य को कौटिल्य और विष्णुगुप्त के नाम से भी जाना जाता था। ये बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के धनी थे। इन्होंने धर्म, समाज, अर्थव्यवस्था, राजनीति आदि विभिन्न विषयों पर अपने मतों को खुल कर व्यक्त किया। अगर कोई व्यक्ति आचार्य चाणक्य द्वारा बताए रास्तों पर चले, तो उसे जीवन में निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी। आचार्य चाणक्य स्त्री को लेकर काफी उदार थे। उन्होंने स्त्री के विषय में काफी कुछ कहा, जिसका उल्लेख हमें नीतिशास्त्र में मिलता है। आचार्य चाणक्य ने स्त्रियों के कई ऐसे गुणों के बारे में बताया, जिनमें वह पुरुषों से भी आगे होती हैं। इसी सिलसिले में आइए स्त्रियों के उन गुणों के बारे में जानते हैं, जिनमें वह पुरुषों को भी पीछे छोड़ देती हैं।   

Chanakya Niti In These four things women are ahead of men
चाणक्य नीति - फोटो : Social media

आचार्य चाणक्य के मुताबिक स्त्रियां पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा भोजन करती हैं। उन्होंने एक जगह इसका उल्लेख करते हुए लिखा था - 'स्त्रीणां दिव्गुणा आहारो' अर्थात महिलाओं को पुरुषों की अपेक्षा दो गुणा ज्यादा भूख लगती है। 

Chanakya Niti In These four things women are ahead of men
चाणक्य नीति - फोटो : Social media

आचार्य चाणक्य का कहना था कि महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा बुद्धिमान होती हैं। उनकी बुद्धि कई अर्थों में पुरुषों के मुकाबले ज्यादा अच्छे ढंग से काम करती है। वे पुरुषों से ज्यादा चतुर, समझदार और बुद्धिमान होती हैं। महिलाएं हर परेशानियों का सामना बिना डरे करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti In These four things women are ahead of men
चाणक्य नीति - फोटो : Social media

चाणक्य के अनुसार महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा आठ गुणा ज्यादा कामुक होती हैं। महिलाओं के भीतर कामुकता की शक्ति पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा विद्यमान होती है। इसी वजह से आचार्य ने महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले ज्यादा कामुक बताया था।

विज्ञापन
Chanakya Niti In These four things women are ahead of men
चाणक्य नीति - फोटो : social media
आचार्य चाणक्य के मुताबिक महिलाएं पुरुषों से ज्यादा साहसी होती हैं। चाणक्य नीति में वे लिखते हैं 'साहसं षड्गुणं' अर्थात उनके भीतर साहस की शक्ति पुरुषों की अपेक्षा 6 गुणा अधिक होती है। वे  तनाव सहन करने के मामले में भी पुरुषों के मुकाबले ज्यादा आगे होती हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed