फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chankya Niti: चाणक्य ने बताया शत्रु पर विजय पाने का अचूक सूत्र, आप भी जानें

Fri, 16 May 2025 06:38 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 16 May 2025 06:38 AM IST
सार

चाणक्य ने अपनी नीतियों में शत्रुओं से निपटने के लिए भी कई अमूल्य सुझाव दिए हैं। वे कहते हैं कि कठिन समय में यदि इन सिद्धांतों को अपनाया जाए, तो कोई भी शत्रु आपको हानि नहीं पहुंचा सकता। 

विज्ञापन
chanakya niti in hindi to defeat enemies get tips and mantra chanakya niti disprj
शत्रु पर विजय पाने का चाणक्य सूत्र - फोटो : amar ujala

Chankya Niti In Hindi: आचार्य चाणक्य भारतीय इतिहास के एक महान रणनीतिकार और नीतिकार माने जाते हैं। उनकी नीतियां आज भी राजनीति, प्रशासन और जीवन में मार्गदर्शन का कार्य करती हैं। चाणक्य नीति का महत्व केवल राजसत्ता तक सीमित नहीं, बल्कि यह जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के सूत्र प्रदान करती है।



चाणक्य ने अपनी नीतियों में शत्रुओं से निपटने के लिए भी कई अमूल्य सुझाव दिए हैं। वे कहते हैं कि कठिन समय में यदि इन सिद्धांतों को अपनाया जाए, तो कोई भी शत्रु आपको हानि नहीं पहुंचा सकता। चाणक्य का एक स्पष्ट सिद्धांत है कि शत्रु को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। क्योंकि उसका एकमात्र उद्देश्य होता है, आपको किसी भी प्रकार से नुकसान पहुंचाना। इसलिए सतर्कता और रणनीति बहुत जरूरी है।

Chanakya Niti: शादी के बाद पुरुषों को भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये काम, दांपत्य जीवन पर हो सकता है बुरा असल
Geeta Updesh: गीता का ये श्लोक दिलाता है चिंता से मुक्ति, जीवन में हमेशा याद रखनी चाहिए श्रीकृष्ण की ये बात

chanakya niti in hindi to defeat enemies get tips and mantra chanakya niti disprj
शत्रु पर विजय पाने का चाणक्य सूत्र - फोटो : अमर उजाला

शत्रु पर विजय पाने का चाणक्य सूत्र

अनुलोमेन बलिनं प्रतिलोमेन दुर्जनम्।
आत्मतुल्यबलं शत्रु: विनयेन बलेन वा।।

अर्थ-
अगर आपका शत्रु आपसे अधिक शक्तिशाली है, तो उसे जीतने के लिए उसके अनुकूल व्यवहार अपनाना चाहिए। अगर वह दुष्ट प्रवृत्ति का है, तो उसके विरुद्ध जाकर कार्य करना चाहिए। वहीं यदि शत्रु आप जितना ही बलवान हो, तो विनम्रता या बल के माध्यम से उसे मात दी जा सकती है।

chanakya niti in hindi to defeat enemies get tips and mantra chanakya niti disprj
शत्रुओं से निपटने के लिए चाणक्य के मुख्य सिद्धांत - फोटो : अमर उजाला

शत्रुओं से निपटने के लिए चाणक्य के मुख्य सिद्धांत
जब आप अपने विरोधी के सामने होते हैं, तब भावनाओं में बहने के बजाय धैर्य और संयम से काम लेना चाहिए। यह आपको स्थिति को समझने और सही निर्णय लेने में मदद करता है। संयम आपको अनावश्यक नुकसान से भी बचाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
chanakya niti in hindi to defeat enemies get tips and mantra chanakya niti disprj
शत्रुओं से निपटने के लिए चाणक्य के मुख्य सिद्धांत - फोटो : amar ujala

किसी भी कदम को उठाने से पहले समय का चुनाव बेहद जरूरी है। बिना सोचे-समझे लिया गया फैसला उल्टा पड़ सकता है। जब शत्रु के विरुद्ध कोई योजना बनानी हो, तो उसे उचित समय पर ही अमल में लाएं।

विज्ञापन
chanakya niti in hindi to defeat enemies get tips and mantra chanakya niti disprj
शत्रुओं से निपटने के लिए चाणक्य के मुख्य सिद्धांत - फोटो : amar ujala
शत्रु को हराने का सबसे सटीक तरीका है, उसकी कमजोरियों को जानना। जब आपको उसकी कमजोर कड़ी का पता चल जाता है, तो उसे हराना कहीं आसान हो जाता है। लेकिन ध्यान रखें, अपनी कमजोरियों को कभी उजागर न करें।
 

Astro Tips: शनि या राहु-केतु के बुरे प्रभाव को कम करने के लिए घर के बाहर लगाएं ये पौधा, जीवन में आएगी शांति

Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को इस विधि से करें प्रसन्न, पूजा के समय रखें इन बातों का ध्यान




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed