फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: इन 4 प्रकार के लोगों से कभी न करें दुश्मनी, वरना हो सकता है भारी नुकसान

Thu, 15 May 2025 11:43 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 15 May 2025 11:43 AM IST
सार

Chanakya Life Lessons: चाणक्य की इन शिक्षाओं से स्पष्ट होता है कि जीवन में कूटनीति और समझदारी से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। ज्ञानी, शक्तिशाली, धनवान और धार्मिक व्यक्ति से दुश्मनी करने की बजाय मित्रता और सम्मान का रिश्ता बनाए रखें, ताकि आप हर क्षेत्र में सुरक्षित और सफल रह सकें। 

विज्ञापन
Chanakya Niti The 4 People You Should Never Cross According to Chanakya Teachings
chanakya life lessons - फोटो : adobe stock

Chanakya Niti On Enemies: चाणक्य, जिन्हें कौटिल्य या विष्णुगुप्त के नाम से भी जाना जाता है, प्राचीन भारत के एक महान विचारक, शिक्षक, अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ थे। उनकी नीतियां आज भी जीवन के हर क्षेत्र में मार्गदर्शन करती हैं। उन्होंने अपने अनुभवों के आधार पर इंसानी व्यवहार, संबंधों और राजनीति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें बताई हैं। चाणक्य का मानना था कि कुछ लोगों से दुश्मनी करने से हमेशा नुकसान होता है, इसलिए उनसे सावधानीपूर्वक व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने खास तौर पर चार प्रकार के लोगों से कभी बैर न रखने की सलाह दी है, क्योंकि ये लोग अपने-अपने क्षेत्र में इतने प्रभावशाली होते हैं कि उनसे टकराव आपको भारी पड़ सकता है। आइए जानते हैं कौन से हैं वो चार लोग। 


Top 5 Struggling Zodiac Signs: इन 5 राशियों को मिलती है सफलता सबसे देर से, लेकिन बनते हैं सबसे मजबूत इंसान
Jyeshth Sankranti: ज्येष्ठ संक्रांति पर शिव योग का अद्भुत संयोग, इन 5 राशियों पर होगी धन की बौछार

Chanakya Niti The 4 People You Should Never Cross According to Chanakya Teachings
chanakya life lessons - फोटो : freepik

ज्ञानी व्यक्ति से दुश्मनी न करें
चाणक्य के अनुसार, एक ज्ञानी व्यक्ति से कभी भी दुश्मनी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि उसके पास ज्ञान और अनुभव का अथाह भंडार होता है। वह अपनी बुद्धि, तर्क और विवेक से किसी भी परिस्थिति को अपने पक्ष में मोड़ सकता है और चाहें तो बिना हथियार उठाए ही सामने वाले को पराजित कर सकता है। इसलिए ऐसे व्यक्ति के साथ विरोध करने की बजाय, उसके ज्ञान का लाभ उठाकर उससे मित्रता बनाए रखना ज़्यादा बुद्धिमानी है। उसके साथ जुड़कर आप अपने जीवन को बेहतर दिशा दे सकते हैं।

Chanakya Niti The 4 People You Should Never Cross According to Chanakya Teachings
chanakya life lessons - फोटो : freepik

राजा या शक्तिशाली व्यक्ति से बैर न करें
राजा का तात्पर्य केवल किसी राज्य के शासक से नहीं, बल्कि आज के समय में वह कोई भी शक्तिशाली व्यक्ति हो सकता है – जैसे अधिकारी, नेता या प्रशासनिक पद पर बैठा कोई व्यक्ति। चाणक्य कहते हैं कि ऐसे लोगों से दुश्मनी करने पर आम व्यक्ति को केवल नुकसान ही होता है, क्योंकि उनके पास सत्ता और संसाधनों की ताकत होती है। यदि आप उनसे मित्रता रखते हैं तो यह न केवल आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि संकट की घड़ी में उनका सहयोग भी मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti The 4 People You Should Never Cross According to Chanakya Teachings
Chanakya life lessons - फोटो : Adobe Stock

धनवान व्यक्ति से विरोध न करें
धन के बल पर एक व्यक्ति समाज में बड़ी भूमिका निभा सकता है। चाणक्य का मानना था कि धनवान व्यक्ति के पास इतनी शक्ति होती है कि वह आर्थिक रूप से ही नहीं, सामाजिक रूप से भी आपको हानि पहुँचा सकता है। धन का प्रभाव इतना प्रबल होता है कि कभी-कभी ईमानदार व्यक्ति भी उसके आगे झुक जाता है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप धनवान व्यक्ति से बैर न रखें, बल्कि यदि संभव हो तो उससे मित्रता बनाए रखें, जिससे आपको आवश्यकता पड़ने पर आर्थिक सहयोग मिल सके।

विज्ञापन
Chanakya Niti The 4 People You Should Never Cross According to Chanakya Teachings
chanakya life lessons

धार्मिक और आस्थावान व्यक्ति को कमजोर न समझें
अक्सर लोग धार्मिक व्यक्ति को कमजोर या साधारण मान बैठते हैं, पर चाणक्य कहते हैं कि यही सबसे बड़ी भूल होती है। एक सच्चा धार्मिक व्यक्ति सत्य और धर्म के मार्ग पर चलता है और उसके पास समाज का समर्थन, आस्था की शक्ति और नैतिक बल होता है। वह राजा से भी अधिक प्रभावशाली और सेठ से भी अधिक पूज्यनीय हो सकता है। ऐसे व्यक्ति से विरोध करने से आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा और सम्मान को नुकसान पहुँच सकता है। इसलिए ऐसे लोगों से हमेशा सम्मान और नम्रता से व्यवहार करना चाहिए।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed