फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: इन बातों को अपनाने वालों के जीवन में कभी नहीं आती हैं मुसीबतें, हर काम में मिलती है सफलता

Wed, 20 Apr 2022 07:09 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 20 Apr 2022 07:09 AM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti Get Success in Life By Avoiding These Things Chanakya Success Mantra in Hindi
इन बातों को अपनाने वालों के जीवन में कभी नहीं आती हैं मुसीबतें - फोटो : amarujala

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य की बातें मनुष्य को जीवन में लक्ष्य पाने के लिए प्रेरित करती हैं। यही वजह है कि आज भी लोग चाणक्य नीति का अध्ययन करते हैं। आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में जीवन के हर क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया है। यदि इन बातों को ध्यान में रखा जाए तो व्यक्ति समस्याओं से तो बच ही सकता है, साथ ही एक संतुष्ट और सफल जीवन भी व्यतीत कर सकता है। चाणक्य नीति के अनुसार, युवावस्था मनुष्य के जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण समय होता है। इसलिए जीवन में सफल बनने के लिए इस अवस्था में कड़ी मेहनत के साथ ही हर व्यक्ति को कुछ बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए आज जानते हैं जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए आचार्य चाणक्य द्वारा बताई गई कुछ जरूरी बातें....  

Chanakya Niti Get Success in Life By Avoiding These Things Chanakya Success Mantra in Hindi
इन बातों को अपनाने वालों के जीवन में कभी नहीं आती हैं मुसीबतें - फोटो : istock
अवगुणों से रहें दूर

चाणक्य नीति के अनुसार, अवगुण किसी भी व्यक्ति की प्रतिभा को नष्ट करते हैं। जो लोग अपने अवगुणों को दूर नहीं करते हैं वे आगे चलकर परेशानी का सामना करते हैं। साथ ही ऐसे लोग कुशल और प्रतिभाशाली होने के बाद भी अपनी योग्यता का पूरा लाभ नहीं उठा पाते हैं। इसलिए हमेशा अवगुणों से दूर रहना चाहिए। 

Chanakya Niti Get Success in Life By Avoiding These Things Chanakya Success Mantra in Hindi
इन बातों को अपनाने वालों के जीवन में कभी नहीं आती हैं मुसीबतें - फोटो : istock
अपनी शक्ति का गलत प्रयोग करने से बचें 

चाणक्य नीति के मुताबिक, जो लोग अपनी शक्ति का गलत प्रयोग करते हैं वे लोग सफलता के लिए संघर्ष करते रहते हैं। साथ ही ऐसे लोग सफलता और सम्मान से सदैव दूर ही रहते हैं। ऐसे में कभी भी शक्ति के मद में आकर गलत कार्य नहीं करने चाहिए, क्योंकि जो लोग ऐसा करते हैं उनसे लक्ष्मी जी नाराज हो जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti Get Success in Life By Avoiding These Things Chanakya Success Mantra in Hindi
इन बातों को अपनाने वालों के जीवन में कभी नहीं आती हैं मुसीबतें - फोटो : istock
आलस्य 

चाणक्य नीति के अनुसार, आलस्य व्यक्ति के सबसे बड़ा दुश्मन है। सफलता उसी व्यक्ति को मिलती है जो कठोर परिश्रम करता है और लगातार अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर रहता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार लक्ष्य को पाने के लिए जब तक व्यक्ति में जुनून और समर्पण का भाव जागृत नहीं होगा, तब तक सफलता मिलना मुश्किल है। इसलिए कठोर परिश्रम करें और जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए तब तक निरंतर कार्य करते रहना चाहिए। 

विज्ञापन
Chanakya Niti Get Success in Life By Avoiding These Things Chanakya Success Mantra in Hindi
इन बातों को अपनाने वालों के जीवन में कभी नहीं आती हैं मुसीबतें - फोटो : istock
अपने राज न बताएं

चाणक्य नीति के अनुसार, यदि आप किसी बड़े काम को अंजाम देने जा रहे हें, तो अपनी इस योजना को  छिपाकर ही रखें और योजना सफल होने से पहले दूसरों को न बताएं। जब आपकी योजना सफल हो जाएगी तो लोग खुद ब खुद इस बारे में जान जाएंगे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed