फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: विद्यार्थियों को सफल बनाती हैं आचार्य चाणक्य की ये पांच बातें, आज ही करें इनका पालन

Thu, 05 Sep 2024 11:10 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 05 Sep 2024 11:10 AM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti For Students life know success tips for students
Chanakya Niti For Students - फोटो : freepik

Chanakya Niti For Students: आचार्य चाणक्य की गणना महान विद्वानों के रूप में की जाती हैं। उन्हें कौटिल्य और विष्णु गुप्त के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने चाणक्य नीति जैसे महान ग्रंथ की रचना की है, जिसमें जीवन से जुड़े कई पहलुओं का उल्लेख है। आचार्य चाणक्य न केवल सलाहकार बल्कि अर्थशास्त्री और सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों के रूप में भी जाने जाते हैं।



कहा जाता है कि आचार्य चाणक्य ने तक्षशिला विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण की थी, और अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वह इसी विश्वविद्यालय में शिक्षक के पद पर आसीन रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के जीवन से जुड़ी कई बातों का जिक्र भी अपने नीति शास्त्र में किया है, जो छात्रों के जीवन को संवारने में सहायता करते हैं।

उनका मानना है कि पूरे जीवनकाल में विद्यार्थी होने का समय आत्म-विकास का होता है। इस दौरान विद्यार्थी अपने भविष्य की दिशा का चयन करते हैं। ऐसे में उन्हें कुछ बुरी आदतों से दूर रहना चाहिए, अन्यथा कामयाबी हासिल करने में समस्याएं आ सकती हैं। आइए इनके बारे में जान लेते हैं।

Chanakya Niti For Students life know success tips for students
Chanakya Niti For Students - फोटो : freepik
आलस से रहें दूर
आचार्य चाणक्य के अनुसार विद्यार्थियों का जीवन बहुत खास होता है। इस उम्र में किए गए प्रयासों से उज्ज्वल भविष्य का निर्माण किया जाता है। ऐसे में विद्यार्थियों को किसी भी कार्य के प्रति आलस नहीं करना चाहिए। इसकी वजह से इंसान धीरे-धीरे असफलता की ओर चला जाता है। 
Chanakya Niti For Students life know success tips for students
Chanakya Niti For Students - फोटो : freepik

कभी न करें गुरु का अपमान 
जीवन में कभी भी अपने गुरु का अपमान नहीं करना चाहिए। गुरु विद्यार्थियों को ज्ञान और बुद्धि की ओर ले जाते हैं। यही नहीं जीवन को सही मार्ग दिखाने में गुरु की अहम भूमिका होती है। इसलिए हमेशा अपने गुरु का सम्मान करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti For Students life know success tips for students
Chanakya Niti For Students - फोटो : freepik

अनुशासन का पालन करें
चाणक्य के अनुसार विद्यार्थियों का जीवन हमेशा अनुशासित होना चाहिए। उन्हें नियमित रूप से सभी कार्यों को पूरा करते हुए, लक्ष्य की योजना का निर्माण करना चाहिए। जीवन में अनुशासन होने से न केवल सकारात्मक परिणाम मिलते हैं, बल्कि समाज में भी मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। 

विज्ञापन
Chanakya Niti For Students life know success tips for students
Chanakya Niti For Students - फोटो : istock

लालच
'लालच बुरी बला' ये पंक्ति तो आप सभी ने सुनी होगी। इसका अर्थ है कि लालच एक बूरी बला है, जिससे हमेशा नुकसान होता है। लालच के मार्ग पर आने से छात्रों की मेहनत में कमी आने लगती है, जो सफलता में बाधा बनती हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार जीवन में कामयाबी हासिल करने के लिए हमेशा कठोर परिश्रम करना चाहिए, लालच का मार्ग आपको दूसरों से पीछे करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed