गुरु का स्थान है सबसे ऊंचा
Happy Teachers Day 2024: जीवन में शिक्षक की भूमिका सर्वोपरि होती है, और उन्हें सम्मान देने के लिए हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस दिन सभी छात्र-छात्राएं अपने गुरुजनों का आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान को याद करते हैं। कहते हैं कि इस पूरे जीवन काल में विद्यार्थी होने की उम्र सबसे महत्वपूर्ण होती हैं। ये बच्चों के आत्म विकास का समय होता है, जिसमें वह अपनी रूचि के आधार पर लक्ष्य का चयन करते हैं। इस उम्र में बनाए गए लक्ष्यों को पूरा करने में शिक्षक की भूमिका बेहद खास होती है, क्योंकि वह छात्र को उनके सपने पूरा करने की प्रेरणा देते हैं। एक शिक्षक और छात्र का रिश्ता सबसे प्यारा होता है, क्योंकि वह न केवल किताबी ज्ञान बल्कि सही गलत से भी परिचित कराते हैं। जीवन में शिक्षक का स्थान उच्च स्तर पर होता है, और उनकी छाया में बच्चों का भविष्य संवारता है। ऐसे में एक शिक्षक के अंदर ये पांच गुण जरूर होने चाहिए। आइए इनके बारे में जान लेते हैं।