Chanakya Niti: भौतिक सुखों को पाने के लिए धन सबसे आवश्यक है। इसलिए चाणक्य नीति शास्त्र में आचार्य चाणक्य ने धनी बनने का मंत्र नीतियों के रूप में बताया है। आचार्य चाणक्य ने बताया है कि यदि व्यक्ति धनवान बनना चाहता है तो उसे कुछ बातों को जरूर ध्यान में रखना होगा। ये बातें इस प्रकार हैं -
2 of 8
आचार्य चाणक्य
- फोटो : Social media
बुरी आदतें व्यक्ति को हमेशा बुरे परिणाम की ओर ले जाती हैं। इसलिए चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ये कहते हैं कि व्यक्ति को हमेशा गलत आदतों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। गलत आदतें व्यक्ति को कभी भी सफल और धनवान नहीं बनने देती हैं।
3 of 8
आचार्य चाणक्य
- फोटो : Social media
चाणक्य नीति के अनुसार मंदिर में पैसा देने से ईश्वरीय कृपा बरसती है और धन देने वाले व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही समय-समय पर मंदिर में धन देने वाले व्यक्ति के घर कभी दरिद्रता नहीं आती है।
4 of 8
आचार्य चाणक्य
- फोटो : Social media
चाणक्य नीति के अनुसार, विनम्र स्वभाव के व्यक्ति जल्दी सफलता हासिल करते हैं। दरअसल, व्यक्ति का दूसरों के साथ कैसा बर्ताव है, यह भी उसकी सफलता को तय करता है। ऐसे में व्यक्ति को व्यवहार को लेकर बड़ा ही सतर्क और सजग रहना चाहिए।
5 of 8
आचार्य चाणक्य
- फोटो : Social media
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि धन व्यक्ति के आत्मविश्वास में वृद्धि करता है। धन को आवश्यकता के आधार पर ही खर्च करना चाहिए। इसके साथ ही भविष्य के लिए हमेशा धन की बचत करनी चाहिए। थोड़ी थोड़ी मात्रा में निवेश करके भी धन को सुरक्षित रखा जा सकता है।