फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti For Money: ये पांच संकेत बताते हैं होने वाले हैं आप कंगाल, तुरंत हो जाएं सावधान

Wed, 05 May 2021 05:57 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 05 May 2021 05:57 AM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti For money these 5 signs are bad for your economic status
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media

हमारे जीवन में कुछ विशेष संकेत अशुभ घटनाओं की ओर इशारा करते हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार, पांच प्रकार के संकेत आर्थिक स्थिति के कमजोर होने के संकेत माने जाते हैं। यदि आपको ऐसे संकेत अपने जीवन में दिखें तो आपको तुरंत ही सावधान हो जाना चाहिए, वरना आप कंगाली की ओर बढ़ सकते हैं। चाणक्य नीति के अनुसार, ये पांच प्रकार के संकेत इस प्रकार हैं - 

Chanakya Niti For money these 5 signs are bad for your economic status
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
1. तुलसी के पौधे का सूखना

चाणक्य नीति के अनुसार, यदि आंगन में लगा तुलसी का पौधा सूखने के लगे तो यह अशुभ संकेत माना जाता है। सूखा हुआ तुलसी का पौधा आर्थिक स्थिति की कमजोरी को दर्शाता है। घर में तुलसी का पौधा होना बेहद शुभ माना जाता है। तुलसी की पूजा करने से घर में धन और सुख-समृद्धि का आगमन होता है। घर में तुलसी का पौधा हरा-भरा रहना चाहिए।

Chanakya Niti For money these 5 signs are bad for your economic status
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
2. घर में क्लेश होना

चाणक्य नीति के अनुसार, घर में क्लेश होना आर्थिक स्थिति के कमजोर होने का संकेत करता है। जिन घरों में गृह क्लेश होता है, परिजनों के बीच विवाद की स्थिति बनी रहती है ऐसे घरों में मां लक्ष्मी का वास कभी नहीं होता है। घर की सुख-समृद्धि के लिए घर में प्रेम भाव का होना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti For money these 5 signs are bad for your economic status
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
3. कांच का टूटना

चाणक्य नीति के अनुसार कांच का टूटना शुभ नहीं होता है। कांच का टूटना दरिद्रता का संकेत माना जाता है। चाणक्य कहते हैं कि घरों में टूटा हुआ कांच और शीशा नहीं होना चाहिए। जिन घरों में कांच टूटता है, उन घरों में आर्थिक संकट आने की आशंका बनी रहती है। टूटा हुआ कांच तुरंत घर से बाहर निकाल दें।

विज्ञापन
Chanakya Niti For money these 5 signs are bad for your economic status
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
4. घर में पूजा-पाठ का अभाव

घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए पूजा पाठ करना आवश्यक होता है। चाणक्य नीति के अनुसार जिन घरों में नियमित पूजा पाठ नहीं होता है। ऐसे घरों में दरिद्रता का आगमन होता है। ऐसे घरों में ईश्वरीय कृपा नहीं बरसती है। कहा जाता है कि जो लोग पूजा-पाठ से दूरी बना लेते हैं, उनके घर में आर्थिक संकट की आशंका बनी रहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed