फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: ऐसे व्यक्ति नहीं समझते किसी का दुख, इनसे दूर रहने में ही है भलाई

Tue, 15 Nov 2022 09:51 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 15 Nov 2022 09:51 AM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti For Life These People Don't Understand Others Emotions According To Chanakya
ऐसे व्यक्ति नहीं समझते किसी का दुख, इनसे दूर रहने में ही है भलाई - फोटो : amarujala
Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य एक कुशल राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और रणनीतिकार के अलावा एक अच्छे शिक्षक भी थे। चाणक्य ने अपनी प्रतिभा और बुद्धिमत्ता के बल पर ही असंभव को संभव करके दिखाया। साथ ही उन्होंने इतिहास को एक नई दिशा प्रदान की। उन्होंने अर्थशास्त्र के साथ कई अन्य रचनाएं भी कीं। आचार्य चाणक्य ने अपने ज्ञान और अनुभव को लोगों के हित के लिए एक नीति में पिरोया, जिसका नाम चाणक्य नीति है। चाणक्य की इस नीति में जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण बातें कही गई हैं। आज भी यदि इन नीतियों का पालन अपने जीवन में सही से किया जाए, तो व्यक्ति कई समस्याओं से बच सकता है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में कुछ ऐसे लोगों के बारे में भी जिक्र किया है जिनसे हमेशा दूर रहना चाहिए, क्योंकि ऐसे लोग कभी किसी का दुख नहीं समझते। आइए जानते हैं ऐसे लोगों के बारे में... 

 
Chanakya Niti For Life These People Don't Understand Others Emotions According To Chanakya
ऐसे व्यक्ति नहीं समझते किसी का दुख, इनसे दूर रहने में ही है भलाई - फोटो : amar ujala
स्वार्थी लोग 

स्वार्थी व्यक्ति हमेशा अपने बारे में सोचते हैं। ऐसे लोग अपने स्वार्थ के आगे कभी किसी का दर्द नहीं समझते। इसलिए हमेशा ऐसे लोगों से दूर ही रहना चाहिए।   

Chanakya Niti For Life These People Don't Understand Others Emotions According To Chanakya
ऐसे व्यक्ति नहीं समझते किसी का दुख, इनसे दूर रहने में ही है भलाई - फोटो : amar ujala
चोर

चाणक्य नीति के अनुसार, चोर कभी किसी के दुख और दर्द को नहीं समझते हैं। वे ये नहीं समझते हैं कि इस चोरी के बाद किसी का कितना नुकसान होगा। वे सिर्फ चोरी पर ध्यान देते हैं। चोर प्रवृत्ति के व्यक्ति को किसी की परिस्थिति या दुख से उन्हें कोई मतलब नहीं होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti For Life These People Don't Understand Others Emotions According To Chanakya
ऐसे व्यक्ति नहीं समझते किसी का दुख, इनसे दूर रहने में ही है भलाई - फोटो : अमर उजाला
राजा, शासन या प्रशासन 

चाणक्य नीति के अनुसार राजा, शासन या प्रशासन किसी भी व्यक्ति के दुख और भावनाओं को नहीं समझ सकते हैं। वे हमेशा नियम और सबूत के आधार पर कोई भी फैसला लेते हैं। ये ऐसा फैसला लेते हैं जो मनुष्य को न्याय दिला सके। इसलिए वे बहुत ही कठोर होते हैं और किसी दुख नहीं समझते।

विज्ञापन
Chanakya Niti For Life These People Don't Understand Others Emotions According To Chanakya
ऐसे व्यक्ति नहीं समझते किसी का दुख, इनसे दूर रहने में ही है भलाई - फोटो : अमर उजाला
यमराज 

इस संसार का नियम है कि जो व्यक्ति दुनिया में आया है उसे एक दिन जाना ही होगा। जब किसी की मृत्यु का समय आता है, तो यमराज किसी को भी नहीं छोड़ते हैं। वे किसी के दर्द और भावनाओं को नहीं समझते।  

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed