{"_id":"60a28795b41b9271113de450","slug":"chanakya-niti-anmol-vachan-for-money-and-wealth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chanakya Niti: ऐसे घर में कभी वास नहीं करती हैं मां लक्ष्मी, हमेशा बनी रहती है दरिद्रता","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
Chanakya Niti: ऐसे घर में कभी वास नहीं करती हैं मां लक्ष्मी, हमेशा बनी रहती है दरिद्रता
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Tue, 18 May 2021 11:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आचार्य चाणक्य
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आचार्य चाणक्य को आज भी उनकी बुद्धिमत्ता, महान अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और कूटनीतिज्ञ के रूप में जाना जाता है। आचार्य चाणक्य की बुद्धिमत्ता और नीतियों के बल पर ही चंद्रगुप्त मौर्य एक साधारण बालक सम्राट बनें। आचार्य चाणक्य ने की शास्त्र लिखे जिनमें से उनके द्वारा लिखित नीति शास्त्र में कई ऐसी बातों का जिक्र किया गया है, जो आज के समय में भी प्रासंगिक है। नीति शास्त्र में कुछ ऐसी आदतों का जिक्र किया है। जिन लोगों में ये आदतें होती हैं उनके यहां दरिद्रता का वास होता है। ऐसे लोग हमेशा धन की तंगी का सामना करते हैं, इसलिए इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
2 of 5
आचार्य चाणक्य
- फोटो : Social media
जिन घरों में होता है क्लेश
नीति शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के घर में हर समय कलह, क्लेश होता रहता है, उन घरों में कभी मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। वहां हमेशा ही धन का अभाव रहता है और व्यक्ति को दरिद्रता का सामना करना पड़ता है, इसलिए घर में हमेशा शांति बनाए रखना चाहिए।
3 of 5
आचार्य चाणक्य
- फोटो : Social media
जिस घर में नहीं होता है पूजा-पाठ
नीति शास्त्र में बताया कि जिन घरों में पूजा-पाठ नहीं की जाती है लोग देर तक सोते हैंं, वहां सदैव धन का अभाव रहता है। मनुष्य को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आचार्य चाणक्य
- फोटो : Social media
जिन घरों में नहीं होता बड़ों का सम्मान
नीति-शास्त्र के अनुसार जिन घरों में बड़ों का सम्मान नहीं किया जाता है, वहां कभी देवी देवताओं की कृपा नहीं होती है। ऐसे लोगों के यहां दरिद्रता का वास होता है। जहां बड़ो का अपमान किया जाता है वहां कभी सुखों का वास नहीं होता है।
विज्ञापन
5 of 5
आचार्य चाणक्य
- फोटो : Social media
मलीन रहने वाले लोग
आचार्य चाणक्य के अनुसार जो लोग गंदे रहते हैं, अस्वच्छ वस्त्र धारण करते हैं और अपने घर की साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखते हैं। वहां कभी मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। ऐसे घरों में सदैव धन की तंगी बनी रहती है। अपने घर और आसपास को सदैव साफ रखना चाहिए, साथ ही स्वयं भी सफाई से रहना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।