Chanakya Niti In Hindi: आचार्य चाणक्य और उनके द्वारा बनाई गई नीति को कौन नहीं जानता। उन्होंने अपनी कुशल नीति के बल पर चंद्रगुप्त मौर्य को राज-पाठ दिलाकर भारत का सम्राट बनाया था। आचार्य चाणक्य की नीतियां आज के समय में भी उतनी ही प्रासंगिक मानी जाती है जितनी पहले मानी जाती थी। आज हम आपको चाणक्य के द्वारा बनाई गई नीति में सफलता के कुछ मंत्र बताएंगे।
2 of 6
Chanakya Success Mantra
- फोटो : social media
आचार्य चाणक्य ने अपनी एक नीति में बताया है कि किसी भी काम में सफलता के लिए सबसे पहली शर्त यह है कि आपको अपनी ताकत की पहचान होनी चाहिए। किसी भी व्यक्ति को वही काम करना चाहिए जो उसके सामर्थ्य में हो। अपनी ताकत से अधिक काम करने पर असफल होने की संभावना ज्यादा होती है।
3 of 6
Chanakya Success Mantra
- फोटो : social media
आचार्य चाणक्य ने कहा है कि समय सबसे ज्यादा बलवान होता है। ऐसे में व्यक्ति को अपने अच्छे और बुरे दोनों समय की कीमत का अंदाजा लगाना चाहिए। सुख के दिन चलने पर हमेशा अच्छे काम ही करने चाहिए। वहीं दुख के दिन शुरू होने पर अपना धैर्य बनाए रखना चाहिए।
4 of 6
Chanakya Success Mantra
- फोटो : social media
अगर आप किसी व्यक्ति, संस्था या कंपनी के अधीन रहकर कार्य कर रहे हैं, तो इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए वही काम करें जिससे संस्थान या कंपनी को फायदा मिलता हो।
5 of 6
Chanakya Success Mantra
- फोटो : social media
किसी भी काम में अगर आप अपने मित्रों का सहयोग लेना चाहते हैं तो इस बात का जरूर ध्यान रखना चाहिए आपका सच्चा मित्र कौन है। सच्चे मित्र की सहायता से जहां काम में सफलता की संभावना सबसे ज्यादा होती है तो वही अगर आप कपटी मित्र का सहारा लेते हैं तो काम में व्यावधान जरूर पैदा होगा।