फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budhwar ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें ये उपाय, भगवान गणेश की कृपा से मिलेगी खूब सफलता

Tue, 06 Aug 2024 02:13 PM IST
शिखर बरनवाल धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 06 Aug 2024 02:13 PM IST
सार

बुधवार के उपाय करने से बुध ग्रह को मजबूत किया जा सकता है और जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। आइए आज के इस लेख जानते हैं कि गणेश जी की पूजा करते समय किन गलतियों को करने बचना चाहिए।

विज्ञापन
wednesday remedies Budhwar Ke Upay for Lord Ganesha in hindi
Ganesh Chaturthi - फोटो : freepik

Budhwar ke Upay: हिंदू धर्म में बुधवार का दिन बुद्धि के देवता भगवान गणेश को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से बुद्धि में वृद्धि होती है और जीवन में आने वाली सभी समस्याएं दूर होती हैं। बुधवार का दिन बुध ग्रह से भी जुड़ा हुआ है। बुध ग्रह बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक ग्रह है। भगवान गणेश रिद्धि-सिद्धि और बुद्धि का देवता माना जाता है। इनकी आराधना से न सिर्फ संकट दूर होते हैं बल्कि विद्या में भी वृद्धि होती है। बुधवार के दिन हरा रंग पहनना शुभ माना जाता है। यह बुध ग्रह को मजबूत करता है। मान्याताओं के अनुसार, जिस पर भगवान गणेश की कृपा होती है, उसके सारे बिगड़े काम बन जाते हैं।



अगर बुध ग्रह कमजोर हो तो व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बुधवार के उपाय करने से बुध ग्रह को मजबूत किया जा सकता है और जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। बुधवार के दिन गणेश भगवान की पूज करने से गजानन का विशेष आशीर्वाद मिलता है। पूजा करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। आइए आज के इस लेख जानते हैं कि गणेश जी की पूजा करते समय किन गलतियों को करने बचना चाहिए।

wednesday remedies Budhwar Ke Upay for Lord Ganesha in hindi
Ganesh Chaturthi - फोटो : freepik

दूर्वा चढ़ाएं
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गणेश जी को दूर्वा घास बहुत प्रिय है। बुधवार के दिन आप मंदिर जाकर दूर्वा घास की 11 या 21 गांठ गणपति बप्पा के चरणों में अर्पित कर दें। इस उपाय को करने से आपके जीवन में आ रही परेशानियां खत्म होने लगती हैं।

wednesday remedies Budhwar Ke Upay for Lord Ganesha in hindi
सावन हरा रंग - फोटो : iStock

हरा रंग के कपड़े पहने
बुधवार का दिन गणेश जी के साथ बुध ग्रह से भी सम्बंधित माना जाता है। बुधवार को हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। वहीं अगर आपका बुध कमजोर है तो आप हमेशा अपने पास हरे रंग का रुमाल रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
wednesday remedies Budhwar Ke Upay for Lord Ganesha in hindi
Pooja Thali - फोटो : freepik

इन चीजों का लगाएं भोग
गणपति बप्पा को मोदक भी बेहद प्रिय हैं। पूजा के समय आप मोदक, लड्डू, पूरन पोली , मालपुआ, श्रीखंड, मखाना खीर आदि का भोग लगा सकते हैं।

विज्ञापन
wednesday remedies Budhwar Ke Upay for Lord Ganesha in hindi
Ganesh Chaturthi - फोटो : freepik

बुध ग्रह को बनाएं शक्तिशाली
बुधवार के दिन किसी मंदिर में या किसी भी जरूरतमंद को हरी वस्तुओं का दान कर दें। साथ ही गरीब लोगों को हरे रंग के वस्त्र, खाने-पीने की चीज या अन्य कोई उपयोगी चीज दान कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed