फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OM Chanting: 'ॐ' का उच्चारण करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना होगा उल्टा असर

Tue, 06 Aug 2024 06:49 AM IST
शिखर बरनवाल धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 06 Aug 2024 06:49 AM IST
सार

ॐ शब्द अपने आप में पूरे ब्रह्मांड को समाहित किया हुआ है। ॐ का जाप करने के लिए कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है। आइए इस लेख में ॐ के जाप के फायदे और जाप करने के सही तरीके के बारे में जानते हैं। 

विज्ञापन
significance of om in hindu dharm and benefits of om chanting and om jaap vidhi in hindi
Om jaap - फोटो : Amar Ujala

Om Jaap Rule: हिंदू धर्म में मंत्रों का जाप करना बहुत ही शुभ और लाभकारी माना जाता है। लगभग सभी मंत्र में ॐ का जिक्र होता है। यही वजह है कि हर शुभ कार्य को मंत्रों से जोड़कर देखा जाता है। ॐ एक ऐसा अक्षर है जिसके ध्वनि को सनातन धर्म में बहुत पवित्र माना गया है, इसका जाप करने से आस पास सकारात्मकता बनी रहती है। ॐ हिंदू धर्म में सबसे पवित्र और शक्तिशाली शब्द माना जाता है। इसका उच्चारण करने से मन शांत होता है और आत्मा को शक्ति मिलती है। वैसे तो ॐ सिर्फ एक अक्षर है मगर जानकारों के मुताबिक ॐ अपने आप में किसी मंत्र से कम नहीं है। मान्यताओं के अनुसार ॐ अपने आप में पूरे ब्रह्मांड को समाहित किया हुआ है। ॐ का जाप करने के लिए कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है। आइए इस लेख में ॐ के जाप के फायदे और जाप करने के सही तरीके के बारे में जानते हैं। 

significance of om in hindu dharm and benefits of om chanting and om jaap vidhi in hindi
om jaap - फोटो : freepik

ॐ का महत्व
ॐ शब्द ब्रह्मांड के सृजन, पालन और संहार को दर्शाता है। ॐ को सर्वोच्च शक्ति का प्रतीक माना जाता है। नियमित रूप से ॐ का जाप करने से मन शांत होता है और तनाव कम होता है। ॐ का जाप आत्मज्ञान प्राप्त करने में मदद करता है, साथ ही सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है।

significance of om in hindu dharm and benefits of om chanting and om jaap vidhi in hindi
om jaap - फोटो : freepik

ॐ का उच्चारण करने का सही तरीका
ॐ का जाप बहुत ध्यान से और शांत वातावरण में करना चाहिए। ध्यान मुद्रा में बैठकर ॐ का जाप करें। गहरी सांस लें और ॐ का उच्चारण करते हुए धीरे-धीरे छोड़ें। ॐ को तीन भागों में बांटकर उच्चारण करें - अ, ऊ, म। आप अपनी सुविधा के अनुसार ॐ का जाप कर सकते हैं। अपनी क्षमता अनुसार, 21 से लेकर 108 बार तक ॐ का उच्चारण कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
significance of om in hindu dharm and benefits of om chanting and om jaap vidhi in hindi
om jaap - फोटो : freepik

ॐ जाप के फायदे
ॐ का जाप तनाव, चिंता और अवसाद को कम करने में मदद करता है। ॐ का जाप मन को शांत करता है और एकाग्रता बढ़ाता है। ॐ का जाप आत्मविश्वास बढ़ाता है, साथ ही आध्यात्मिक विकास में मदद करता है।

विज्ञापन
significance of om in hindu dharm and benefits of om chanting and om jaap vidhi in hindi
"Om" Meditaion - फोटो : istock

ॐ का जाप करते समय मन को शुद्ध रखना चाहिए। ॐ के जाप पर विश्वास रखना चाहिए। ॐ का जाप नियमित रूप से करना चाहिए। ॐ का जाप करने से पहले किसी योग गुरु या धार्मिक गुरु का मार्गदर्शन लेना चाहिए।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed