फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vinayaka Chaturthi 2021: विनायक चतुर्थी आज, जानें पूजा विधि, महत्व और शुभ मुहूर्त

Fri, 16 Apr 2021 06:51 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 16 Apr 2021 06:51 AM IST
विज्ञापन
Vinayaka Chaturthi 2021 date significance timing shubh muhurat and vrat puja vidhi of chaturthi
विनायक चतुर्थी 2021 - फोटो : अमर उजाला

हिंदू पंचांग के मुताबिक प्रत्येक माह शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को भगवान गणेश को समर्पित किया जाता है। शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली चतुर्थी को विनायक चतुर्थी और कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है। इस बार शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि यानि विनायक चतुर्थी का व्रत-पूजन 16 अप्रैल 2021 यानि कल किया जाएगा। मान्यताओं के अनुसार विनायक चतुर्थी का व्रत रखने से जातक को सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। जानिए विनायक चतुर्थी पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व।

Vinayaka Chaturthi 2021 date significance timing shubh muhurat and vrat puja vidhi of chaturthi
विनायक चतुर्थी 2021

चैत्र, शुक्ल पक्ष चतुर्थी शुभ मुहूर्त

शुक्ल पक्ष चतुर्थी आरंभ- 15 अप्रैल 2021 को दोपहर के बाद 03 बजकर 27 मिनट से

शुक्ल पक्ष चतुर्थी समाप्त- 16 अप्रैल को दोपहर के बाद 06 बजकर 05 मिनट पर

 

Vinayaka Chaturthi 2021 date significance timing shubh muhurat and vrat puja vidhi of chaturthi
विनायक चतुर्थी 2021
विनायक चतुर्थी का महत्व

हिंदू धर्म में भगवान गणेश को बल बुद्धि का देव माना गया है। ये सभी देवों में प्रथम पूज्य हैं इनकी आराधना से सभी कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के पूरे हो जाते हैं। जहां गणेश जी का विराजते हैं, वहां शुभ, लाभ और रिद्धि सिद्धि का वास भी होता है। चतुर्थी के दिन व्रत और पूजन करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। जीवन में सुख समृद्धि और शुभता का वास होता है। आपके जीवन की नकारात्मकता दूर होती हैै और तरक्की के रास्ते खुलते हैं। आगे जानिए विनायक चतुर्थी की व्रत,  पूजा विधि।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vinayaka Chaturthi 2021 date significance timing shubh muhurat and vrat puja vidhi of chaturthi
विनायक चतुर्थी 2021
विनायक चतुर्थी व्रत पूजा विधि-
  • विनायक चतुर्थी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करके लाल रंग के स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • अब पूजा स्थान पर भगवान गणेश के समक्ष धूप, दीप प्रज्वलित करें।
  • इसके बाद उन्हें घी, दूर्वा, रोली और अक्षत अर्पित करें।
  • उसके बाद भगवान गणेश जी को लड्डू या मोदक का भोग लगाए।
  • शाम के समय व्रत कथा पढ़ें और चंद्रदर्शन करके व्रत का पारण करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed