फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vat Savitri Vrat 2022: कब है वट सावित्री व्रत? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Fri, 13 May 2022 02:55 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 13 May 2022 02:55 AM IST
विज्ञापन
VAT Savitri Vrat 2022 Date Time VAT Savitri Vrat Puja Vidhi and Pujan Shubh Muhurat
कब है वट सावित्री व्रत? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व - फोटो : amar ujala

Vat Savitri Vrat 2022 Date: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि के दिन वट सावित्री का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करके सौभाग्यवती महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। धार्मिक मान्यताओं में वट सावित्री के व्रत का महत्व करवा चौथ जितना ही बताया गया है। इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखती हैं। पति के सुखमय जीवन और दीर्घायु के लिए वट वृक्ष के नीचे भगवान विष्णु और लक्ष्मी की पूजा करती हैं और वृक्ष के चारों और परिक्रमा करती हैं। कहा जाता है कि ऐसा करने से पति के जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि के साथ लंबी आयु की प्राप्ति होती है। हर साल ये व्रत ज्येष्ठ अमावस्या तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल ये व्रत 30 मई 2022, दिन सोमवार को रखा जाएगा। ऐसे में चलिए जानते हैं सावित्री व्रत तिथि, पूजा मुहूर्त और महत्व के बारे में... 

VAT Savitri Vrat 2022 Date Time VAT Savitri Vrat Puja Vidhi and Pujan Shubh Muhurat
कब है वट सावित्री व्रत? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व - फोटो : amar ujala

वट सावित्री व्रत का मुहूर्त

  • ज्येष्ठ अमावस्या तिथि प्रारंभ: 29 मई, 2022 दोपहर 02 बजकर 54 मिनट से शुरू होकर,
  • अमावस्या तिथि का समापन: 30 मई, 2022 को शाम 04 बजकर 59 मिनट पर होगा।   
VAT Savitri Vrat 2022 Date Time VAT Savitri Vrat Puja Vidhi and Pujan Shubh Muhurat
कब है वट सावित्री व्रत? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व - फोटो : amar ujala
वट पूर्णिमा व्रत विधि

वट सावित्री व्रत वाले दिन सुहागिन महिलाएं प्रात: जल्दी उठें और स्नान करें। स्नान के बाद व्रत का संकल्प लें। शृंगार जरूर करें। साथ ही इस दिन पीला सिंदूर लगाना शुभ माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
VAT Savitri Vrat 2022 Date Time VAT Savitri Vrat Puja Vidhi and Pujan Shubh Muhurat
कब है वट सावित्री व्रत? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व - फोटो : amar ujala

इस दिन बरगद के पेड़ के नीचे सावित्री-सत्यवान और यमराज की मूर्ति रखें। बरगद के पेड़ में जल डालकर उसमें पुष्प, अक्षत, फूल और मिठाई चढ़ाएं। सावित्री-सत्यवान और यमराज की मूर्ति रखें। बरगद के वृक्ष में जल चढ़ाएं। वृक्ष में रक्षा सूत्र बांधकर आशीर्वाद मांगें। 

विज्ञापन
VAT Savitri Vrat 2022 Date Time VAT Savitri Vrat Puja Vidhi and Pujan Shubh Muhurat
कब है वट सावित्री व्रत? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व - फोटो : अमर उजाला

वृक्ष की सात बार परिक्रमा करें। इसके बाद हाथ में काले चना लेकर इस व्रत का कथा सुनें। कथा सुनने के बाद पंडित जी को दान देना न भूलें। दान में आप वस्त्र, पैसे और चने दें। अगले दिन व्रत को तोड़ने से पहले बरगद के वृक्ष का कोपल खाकर उपवास समाप्त करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed