{"_id":"6a467542583c5fd5a80eb57b","slug":"vastu-tips-for-happiness-and-wealth-in-life-keep-these-things-in-house-2026-07-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुख-समृद्धि और संपन्नता पाने के लिए घर पर जरूर रखें ये 5 शुभ चीजें, मां लक्ष्मी रहती हैं हमेशा प्रसन्न","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
सुख-समृद्धि और संपन्नता पाने के लिए घर पर जरूर रखें ये 5 शुभ चीजें, मां लक्ष्मी रहती हैं हमेशा प्रसन्न
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:33 PM IST
सार
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर घर में कुछ शुभ चीजें सही दिशा में रखी जाती हैं तो इससे जीवन में सुख और संपन्नता आती है।
विज्ञापन
1 of 6
वास्तु टिप्स
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जीवन में सुख, शांति, प्रेम, धन और समृद्धि की चाहत हर किसी को होती है और इसको पाने के लिए व्यक्ति कड़ी मेहनत और अनुशासन का पालन करता है। वास्तु में घर में कुछ चीजों को रखने से हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, अगर ये शुभ चीजें सही दिशा और स्थान में रखी हों तो परिवार में खुशहाली, आर्थिक उन्नति और शांति का माहौल बनता है। आइए जानते हैं वास्तु में ऐसी कौन सी 5 शुभ चीजें होती हैं जिसको रखने से घर में खुशहाली आती है।
2 of 6
तुलसी से जुड़े वास्तु नियम
- फोटो : Amar Ujala
तुलसी का पौधा
हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे को बहुत ही शुभ और पवित्र माना गया है। घर पर तुलसी का पौधा होने से हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर तुलसी का पौधा उत्तर, उत्तर-पूर्व या फिर पूर्व दिशा में रखना बहुत ही शुभ और अच्छा माना जाता है। साथ ही नियमित रूप से सुबह-शाम पूजा करना और दीपक अर्पित करना बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है।
3 of 6
लाफिंग बुद्धा
- फोटो : Freepik
लाफिंग बुद्धा
वास्तु और फेंगशुई वास्तु में लाफिंग बुद्धा को सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रतीक माना जाता है। लाफिंग बुद्धा को दो स्थानों पर सबसे अच्छा माना जाता है पहला मुख्य प्रवेश द्वार और ड्राइंग रूम में। यहां पर लाफिंग बुद्धा होने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
फेंगशुई उपाय
- फोटो : Adobe Stock
क्रिस्टल कछुआ
धन और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बचने के लिए वास्तु में क्रिस्टल कछुआ का विशेष महत्व होता है। वास्तु में कछुआ को स्थिरता, लंबी आयु, आर्थिक संपन्नता के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। क्रिस्टल कछुआ को घर के उत्तर दिशा या फिर ड्राइंग रूम में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
5 of 6
बांस का पौधा
- फोटो : Amar Ujala
बांस का पौधा
वास्तु शास्त्र में बांस के पौधे को सुख सफलता और उन्नति का प्रतीक माना जाता है। इसे घर के ड्राईंग रूम या फिर ऑफिस के पूर्व या फिर दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।