फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन पौधों को घर पर लगाने से दिन दूनी-रात चौगुनी रफ्तार से बढ़ता है धन

Sun, 08 Nov 2020 08:54 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sun, 08 Nov 2020 08:54 AM IST
विज्ञापन
vastu tips for getting money Planting these plants in house increases wealth
plants vastu

पेड़ पौधे तो अपने घर में हर कोई लगाते हैं। घर में पौधे लगाने से वातावरण तो सही रहता ही है साथ ही घर में हरियाली देखकर मानसिक शांति भी मिलती है। वास्तु में भी पौधो का बहुत महत्व बताया गया है। क्या आप जानते हैं कि वास्तु में कुछ ऐसे पेड़ पौधों के बारें में बताया गया है जिनको घर में लगाने से घर में धन-धान्य आता है। वास्तु में कुछ पौधो को सुख-समृद्धि लाने वाला माना गया है। आप भी अपने घर में इन पौधों को लगाकर धन की कमी को दूर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं धन वृद्धि करने वाले पौधों के बारें में...

vastu tips for getting money Planting these plants in house increases wealth
money plant - फोटो : money plant

मनी प्लांट के बारे में तो ज्यादातर लोगों को पता होता है। यह पौधा बेल के रुप में बढ़ता है। मनी प्लांट अक्सर लोगों के घर में लगा हुआ मिल जाता है। इस पौधे के बारें में कहा जाता है कि जैसे-जैसे यह पौधा बढ़ता है घर में भी धन वृद्दि होती है। इस पौधे को लगाते समय ध्यान रखें की इसकी बेल हमेशा ऊपर की ओर बढ़नी चाहिए। इस पौधे को घर के आग्नेय कोण में लगाना चाहिए। जिस घर में ये पौधा फलता-फूलता है, वहां धन की कमी नहीं रहती है। 

vastu tips for getting money Planting these plants in house increases wealth
शमी पेड़

वास्तु में शमी के पेड़ को बहुत शुभ और सुख-समृद्धि देने वाला माना गया है। बिल्व पत्र के अलावा शिव जी को शमी के पेड़ के पत्ते भी अर्पित किए जाते हैं। ये शिव जी का प्रिय पेड़ माना गया है। इसको घर में लगाने से दरिद्रता का नाश होता है। प्रत्येक सोमवार के दिन शंकर जी को शमी के पत्ते अर्पित करने चाहिए। इससे  घर में समृद्धि आती है और आपकी निर्धनता दूर होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
vastu tips for getting money Planting these plants in house increases wealth
ashwagandha - फोटो : अमर उजाला

अश्वगंधा के पौधे का आयुर्वेद में तो बहुत महत्व माना ही गया है वास्तु में भी अश्वगंधा के पौधे को समृद्धि प्रदान करने वाला माना जाता है। इसके फूल भगवान को अर्पित भी किए जाते हैं। इसे घर में लगाने से धन संबंधित समस्याएं समाप्त होने लगती है। 

विज्ञापन
vastu tips for getting money Planting these plants in house increases wealth
money tree - फोटो : pinterst
चीनी वास्तु यानि फेंगशुई और वास्तु में मनी ट्री को धन वर्षा करने वाला पौधा माना गया है। इसकी उत्पत्ति अमेरिका की है लेकिन आप यहां कि कुछ नर्सरी से खरीद कर भी अपने घर में लगा सकते हैं और सुख-समृद्धि पा सकते हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed