अमावस्या का दिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महत्वपूर्ण होता है। वैशाख अमावस्या आज यानी 22 अप्रैल, बुधवार के दिन है। हिंदू पंचाग के अनुसार कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को अमावस्या कहा जाता है। आइए, आज जानते हैं अमवास्या के दिन क्या करें और क्या नहीं...
{"_id":"5e9f0aaa8a9c37259303b9d7","slug":"vaishakh-month-amavasya-date-time-dos-and-don-ts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज है वैशाख अमावस्या, जानें क्या करें क्या नहीं","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
आज है वैशाख अमावस्या, जानें क्या करें क्या नहीं
Wed, 22 Apr 2020 03:01 AM IST
योगेश जोशी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Wed, 22 Apr 2020 03:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमावस्या के दिन क्या करें
गंगा स्नान
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अमावस्या के दिन गंगा स्नान करना चाहिए। इस दिन गंगा स्नान करने का बहुत अधिक महत्व होता है। इस बार लॅाकडाउन की वजह से गंगा स्नान करना संभव नहीं है, इसलिए घर में सभी पवित्र तीर्थों का ध्यान करते हुए स्नान करें। अगर, आपके घर में गंगा जल है तो इस दिन स्नान करने वाले जल में थोड़ा सा गंगा जल मिला लें।
दान करें
- अमावस्या के दिन दान करने का बहुत अधिक महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दान करने से बहुत अधिक लाभ मिलता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन दान करने से कई गुना फल मिलता है। अमावस्या के दिन अपनी क्षमता के अनुसार दान अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
पितरों की तृप्ति के लिए संकल्प करें
- अमावस्या के दिन अपने मन में पितरों की तृप्ति का संकल्प कर जल, अन्न का दान करना चाहिए। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
गाय को खाना खिलाएं
- अमावस्या के दिन गाय को खाना खिलाना चाहिए। इस दिन गाय को खाना खिलाने से पितर खुश होते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन गाय को खाना खिलाना बहुत शुभ होता है। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि इस दिन गाय को सात्विक आहार ही खिलाएं। अगली स्लाइड्स में जानिए इस दिन क्या नहीं करना चाहिए....