फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इसी स्थान से पाताल लोक में घुसे थे हनुमान जी, सिर के बल खड़ी है प्रतिमा

Thu, 04 May 2017 05:03 PM IST
amarujala.com- written by: किरण सिंह
amarujala.com- written by: किरण सिंह Updated Thu, 04 May 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
unique temple of lord hanuman

आपने अभी तक मंदिर में देवी- देवताओं की सीधी मूर्ति की पूजा होते हुए देखी है, लेकिन एक ऐसा मंदिर में है जहां भगवान की सीधी मूर्ति की पूजा ना होकर उलटी मूर्ति की पूजा  होती है। यानी जिनका सिर नीचे जमीन की तरफ और पैर ऊपर आसमान की तरफ है। यह विश्व की ऐसी एकमात्र प्रतिमा है। यह अनोखा मंदिर मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के सांवेर में हैं, जो उलटे हनुमान जी का प्राचीन मंदिर है। यहां पर बजरंगबली की उलटी मूर्ति की पूजा करने के पीछे एक खास रहस्य छिपा है।



यह भी पढ़ें- इस मंदिर की सालाना कमाई है 100 करोड़ रूपए से भी अधिक, जानें मंदिर से जुड़ा रहस्य

unique temple of lord hanuman

माना जाता है यह मंदिर रामायणकाल के समय का है। इस मंदिर में भगवान हनुमान की उलटे मुख वाली मूर्ति विराजमान है। उलटे बजरंगबली की मूर्ति के पीछे माना जाता है कि रामायण काल में रावण से युद्घ के दौरान अहिरावण ने धोखे से श्रीराम व लक्ष्मण को मूर्छित कर अपने साथ पाताल ले गया तो भगवान हनुमान उन्हें खोजते हुए पाताल लोक चल गए। पाताल लोक में भगवान हनुमान ने अहिरावण से युद्घ करके उसका वध किया था।

unique temple of lord hanuman

इस संबंध में माना जाता है कि जहां पर मंदिर बना हुआ है, उसी जगह से भगवान हनुमान पाताल लोक गए थे और उस समय उनके पांव आकाश की ओर से और सिर धरती की ओर था। जिस कारण इन्हें पाताल विजय हनुमान भी कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
unique temple of lord hanuman

मंदिर में भगवान हनुमान के साथ राम दरबार भी है। मंदिर में हरसिंगार के दो काफी पुराने पेड़ है, जिनकी उम्र 100 से भी अधिक है। वैसे इस गुमनाम मंदिर में निर्माण का काम चल रहा है। 

यह भी पढ़ें- एक ऐसा मंदिर, जहां दान में चढ़ते हैं हाथी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed